मालगाड़ी बेपटरी, हजारों जानें बचीं टेन में, देखिए कैसे?
मालगाड़ी अचानक बेपटरी होकर पलट गई, लेकिन गनीमत रही
कि वह पास से निकल रही पैसेंजर ट्रेन पर पलटने से बच गई। तस्वीरों में पूरा
मामला।
मालगाड़ी बेपटरी, हजारों जानें बचीं टेन में, देखिए कैसे?
रोहतक रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे के वक्त मालगाड़ी के बिल्कुल पास ही रोहतक-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी खड़ी थी। गनीमत रही कि मालगाड़ी पटरी से बाईं तरफ उतरी। दाईं ओर पलटती तो जान-माल की तबाही हो सकती थी। गाड़ी दिल्ली से जींद की ओर जा रही थी।
मालगाड़ी बेपटरी, हजारों जानें बचीं टेन में, देखिए कैसे?
मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी का गार्ड एवं ड्राइवर दोनों सुरक्षित हैं। कुल 4 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसा मालगाड़ी की सामान्य से तेज गति और पटरी के मोड़ के कारण हुआ बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है। रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक भेजी जाएगी।
मालगाड़ी बेपटरी, हजारों जानें बचीं टेन में, देखिए कैसे?
हादसे के कारण कई ट्रेन प्रभावित रहीं। पानीपत-गोहाना पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-भटिंडा रूट करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रहा। रोहतक रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को होल्ड पर रखा गया। दिल्ली से आने वाली गाड़ियां भी घंटों देरी से पहुंची। खासकर महिला यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ी।
मालगाड़ी बेपटरी, हजारों जानें बचीं टेन में, देखिए कैसे?
हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक बी. एस. मीणा ने मौके से कंट्रोल रूम में जानकारी दी। रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक खोलने का काम शुरू किया। विभाग के मेकेनिकों की एक पूरी टीम मौके पर पहुंच कर रास्ते को क्लीयर करने में जुटी।