फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2019 में हुई 5 अजीबोगरीब शादियां, कहीं व्हीलचेयर पर फेरे तो कहीं दूल्हा 65 का दुल्हन 23 की

Mon, 30 Dec 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 30 Dec 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Good Bye 2019, Wedding Bells, Unique Marriages with Unique Rituals
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
साल 2019 में कई शादियां हुई लेकिन कुछ अजीबोगरीब विवाह भी देखने को मिले। हम आपको कुछ ऐसे ही शादियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। तस्वीरों के माध्यम से जानिए कुछ ऐसी ही शादियों के बारे में- 

 
Good Bye 2019, Wedding Bells, Unique Marriages with Unique Rituals
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब का है। 23 साल की युवती ने 65 साल के बुजुर्ग से शादी कर ली। आखिर उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह जानकर हर कोई हैरान हुआ। लड़की बेहद खूबसूरत है। ऐसे में उसे अपने से बेहतर लड़का मिल जाता, लेकिन उसने बुजुर्ग से शादी की। दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो चुकी है, लेकिन उसके पास अकूत संपत्ति है। लड़की एक गरीब परिवार से संबंध रखती है। क्योंकि बेटी को एक अच्छी और ऐशोआराम वाली जिंदगी मिलती, यह सोचकर मां-बाप इस शादी के लिए मान गए। शादी दोनों की आपसी सहमति से हुई। बुजुर्ग ने दहेज में एक भी पैसा नहीं लिया और इसी वजह से मां-बाप शादी के लिए माने।
Good Bye 2019, Wedding Bells, Unique Marriages with Unique Rituals
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
एक दूल्हे ने बरात ले जाने से पहले शहीदों को नमन किया। शहनाई की जगह भारत माता की जय के नारे लगे और ए मेरे वतन के लोगों गीत बजाया गया। हरियाणा के जींद में जुलाना कस्बे के गांव देवरड़ में यह अनोखी शादी हुई। एक मजदूर के बेटे ने शादी से पहले नई शुरूआत की। दूल्हे ने बरात लेकर निकलने से पहले शहीदों को याद किया और उनकी प्रतिमा को नमन किया। शादी वाले दिन जब बरात ले जाने से पहले रीति रिवाज निभाए जा रहे थे, तब दूल्हे ने गांव में लगी शहीद की प्रतिमा पर जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए शहीद का आशीर्वाद लिया। उसके बाद ही वह बारात लेकर निकला। बरात ले जाने से पहले मंदिरों में जाकर देवताओं की पूजा करने का रिवाज है। यहां दूल्हे ने मंदिर में शहीद की भी पूजा की। यह शादी पूरे गांव, शहर और जिले में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bye 2019, Wedding Bells, Unique Marriages with Unique Rituals
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
एक जोड़े ने बिल्कुल अलग अंदाज में विवाह रचाया। व्हील चेयर पर बैठकर युवती ने सात फेरे लिए। यह विवाह हिसार के सर्वोदय अस्पताल में हुआ। यहां के गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी कांस्टेबल नीलम की बारात गांव में आनी थी लेकिन शादी से चार दिन पहले हुए सड़क हादसे ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। उसके मंगेतर कांस्टेबल रवि ने उसके प्रति प्यार कम नहीं होने दिया और वह परिवार के सदस्यों के साथ दूल्हा बनकर नीलम से विवाह करने सर्वोदय अस्पताल पहुंच गया। ईश्वर को साक्षी मानकर व्हील चेयर पर शादी के जोड़े में बैठी नीलम के साथ रवि ने सात फेरे लिए। इस पर न केवल नीलम बल्कि आस-पास खड़े परिजन और अस्पताल के स्टाफ सदस्य भी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
Good Bye 2019, Wedding Bells, Unique Marriages with Unique Rituals
अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
एक पिता ने अपने बेटे की शादी में एक ऐसा काम किया, जो समाज के लिए एक मिसाल बन गया। उन्होंने निमंत्रण पत्र में भी अनोखे शब्द लिखवाए। करीब 36 साल पहले हरियाणा में रोहतक जिले के सांघी गांव के किसान तसवीर सिंह हुड्डा ने सड़क हादसे के बाद खून की कमी से तड़पकर दो लोगों को जान गंवाते देखा था। उन्होंने उसी दिन ठान लिया था कि वह रक्तदान की मुहिम का हिस्सा बनेंगे और जरूरतमंदों की जान बचाएंगे। किसान ने अपने बेटे की शादी से एक दिन पूर्व प्रीतिभोज के साथ ही रक्तदान शिविर लगाया। इस अनूठी पहल के साथ ही उन्होंने शादी के कार्ड पर मेहमानों व दोस्तों से शादी में आने के साथ ही रक्तदान करने की अपील भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed