भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से सवाल पूछने वाली बेटी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। दरियापुर की रजनी गुलिया ने ढांसा बॉर्डर पर राकेश टिकैत से ज्वलंत मुद्दों पर कई सवाल पूछे थे। इस दौरान रजनी को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं मिला। लेकिन भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने रजनी को सम्मानित करने का फैसला किया है। बता दें कि अधिग्रहीत जमीन का अधिक मुआवजा देने की मांग को लेकर गांव निलोठी में किसानों का धरना शनिवार को 51वें दिन भी जारी रहा।
किसान आंदोलन : लड़की ने राकेश टिकैत से पूछे थे ज्वलंत सवाल, आज महिला दिवस पर सम्मानित करेगी ये समिति
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन