फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन : लड़की ने राकेश टिकैत से पूछे थे ज्वलंत सवाल, आज महिला दिवस पर सम्मानित करेगी ये समिति

Mon, 08 Mar 2021 01:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girl who ask questions to Rakesh tikait will be honor on International Women Day
Haryana - फोटो : फाइल फोटो।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से सवाल पूछने वाली बेटी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। दरियापुर की रजनी गुलिया ने ढांसा बॉर्डर पर राकेश टिकैत से ज्वलंत मुद्दों पर कई सवाल पूछे थे। इस दौरान रजनी को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं मिला। लेकिन भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने रजनी को सम्मानित करने का फैसला किया है। बता दें कि अधिग्रहीत जमीन का अधिक मुआवजा देने की मांग को लेकर गांव निलोठी में किसानों का धरना शनिवार को 51वें दिन भी जारी रहा।

Girl who ask questions to Rakesh tikait will be honor on International Women Day
राजिनी गुलिया। - फोटो : फाइल फोटो।

भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने बताया कि आठ मार्च को धरनास्थल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। ढांसा बार्डर धरने पर राकेश टिकैत से कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर सवाल करने वाली दरियापुर गांव की रजनी गुलिया को भी इस मौके पर आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर रजनी को सम्मानित किया जाएगा। 

Girl who ask questions to Rakesh tikait will be honor on International Women Day
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

दलाल ने बताया कि मंच का संचालन महिलाएं करेंगी और महिला किसान ही अपनी बात रखेंगी। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी कराएंगे और जमीन का उचित मुआवजा लेकर ही रहेंगे। हमारा मुआवजा करोड़ों का बनता है और हम करोड़ों ही लेंगे। किसानों को मुआवजा 25-30 लाख रुपये नहीं चाहिए। मुआवजा के साथ पुनर्वास भी लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl who ask questions to Rakesh tikait will be honor on International Women Day
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की जमीन जा रही है, उनको सरकारी नौकरी भी देनी चाहिए। शुक्रवार को ढांसा बॉर्डर पर किसानों के धरने के दौरान गांव दरियापुर की निवासी कानून की छात्रा रजनी गुलिया के साथ हुए व्यवहार को रमेश दलाल ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत से एक बेटी ने सवाल पूछे लेकिन टिकैत कोई जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन
Girl who ask questions to Rakesh tikait will be honor on International Women Day
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई

छात्रा के हाथ से माइक छीन लिया गया। सबको अपनी बात कहने और पूछने का अधिकार है। ढांसा बॉर्डर धरने के आयोजकों ने इस बेटी की आवाज को दबाने की कोशिश की। उसे बोलने का मौका देना चाहिए था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed