फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: छोटी उम्र में देश के लिए सीने पर खाई गोली, श्रद्धांजलि देने आया पूरा शहर

Thu, 03 Nov 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 03 Nov 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
funeral of martyr deepak kumar in jhajjar haryana
आईटीबीपी जवान शहीद दीपक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
छोटी उम्र में ही देश के लिए छाती पर गोली खाने वाले शहीद को श्रद्धांजलि देने पूरा शहर उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार पर देखिए ऐसा था मंजर... 
funeral of martyr deepak kumar in jhajjar haryana
आईटीबीपी जवान शहीद दीपक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मां पहले नया मकान बनाएंगे और उसके बाद ही शादी के लिए बातचीत करना। मैं जल्द ही छुट्टी लेकर दीपावली पर घर आऊंगा। तीनों बहनों को भी भैयादूज के अवसर पर घर बुला लेना, उनसे तिलक करवाकर ही नए मकान की नींव रखेंगे....यह आखिरी लफ्ज थे, जो आईटीबीपी जवान दीपक ने फोन पर अपनी मां से कहे। 
funeral of martyr deepak kumar in jhajjar haryana
आईटीबीपी जवान शहीद दीपक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मां को फोन पर कही ये सारी बातें सिर्फ यादें बनकर रह जाएंगी, इसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। दीपावली की रात करीब डेढ़ बजे फोन आया कि आपका बेटा शहीद हो गया तो पूरा परिवार शोक में डूब गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of martyr deepak kumar in jhajjar haryana
आईटीबीपी जवान शहीद दीपक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
दीपावली की रात छत्तीसगढ़ के बसैली में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से शहीद हुए खातीवास निवासी सिपाही दीपक का तिरंगे में लिपटा शव जैसे ही गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। सबसे खराब हालत तो शहीद की मां शकुंतला की थी। उनकी बहनें और दोस्त बेसुध हो गए। 
विज्ञापन
funeral of martyr deepak kumar in jhajjar haryana
आईटीबीपी जवान शहीद दीपक का अंतिम संस्कार
शहीद दीपक के शव के अंतिम दर्शन किए गए। रीति-रिवाज के बाद शव को गांव के अंत्येष्टि स्थल पर ले जाकर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। शहीद के चचेरे भाई ने शव को मुखाग्नि दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed