भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में दोस्ती, चौंका देंगी तस्वीरें
राजनीतिक धुरविरोधी होने के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस में आपस में गहरी दोस्ती भी है। तस्वीरों को देखिए इनकी दोस्ती।
भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में दोस्ती, चौंका देंगी तस्वीरें
सदन से लेकर राजनीतिक मैदान तक एक -दूसरे पर छींटाकशी करने वाले हरियाणा के धुरविरोधी आज एक मंच पर नजर आए।
भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में दोस्ती, चौंका देंगी तस्वीरें
मौका था हरियाणा के नए विधायकों को विधायी कार्यों से प्रशिक्षित करने का। मास्टर ट्रेनर के तौर पर कोई विशेषज्ञ नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विपक्ष के नेता अभय चौटाला, विधायक करण सिंह दलाल जैसे अन्य कई दिग्गज मौजूद थे।
भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में दोस्ती, चौंका देंगी तस्वीरें
प्रशिक्षण शिविर के मौके पर मुख्यमंत्री खट्टर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा बड़े जोश से मिले। वहीं हुड्डा और अभय चौटाला भी एक साथ दिखे। सभी नेताओं ने एक -दूसरे के साथ ठहाके लगाए।
भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में दोस्ती, चौंका देंगी तस्वीरें
सभी ने नए विधायकों को सदन की मार्यादा और आचरण का पाठ पढ़ाते हुए यह नसीहत दी कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायकों को दलगत राजनीति से ऊपर रहना चाहिए।