एलपीजी सिलेंडर और गैस कनेक्शन के बारे में हम आपको 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपकी एजेंसी वाले कभी नहीं बताएंगे।
जानकर हैरानी होगी कि गैस कनेक्शन लेते ही आपका मुफ्त बीमा हो जाता है। ऐसे में अगर गैस सिलेंडर से कोई हादसा होता है तो आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। वहीं, गैस एजेंसियां भी ग्राहकों से यह बात साझा नहीं करते। जीरकपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मालिक स्वर्ण सिंह ने इसके बारे में बताया।
इश्योरेंस के तहत पीड़ित परिवार को 10 लाख तक का क्लेम मिल सकता है। इश्योरेंस पब्लिक लाइबिलिटी पॉलिसी के तहत होता है, न कि किसी ग्राहक के नाम पर। अगर कोई घटना हो जाए तो आपको अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को इसकी जानकारी देनी होगी। फिर वह इस संबंध में इश्योरेंस कंपनी को बताएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी करवाएगा।
लेकिन आप बीमा का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन ऐसा भी तब होगा, जब हादसा कनेक्शन लेते समय दिए गए पते पर हुआ हो। हादसे में अगर कोई व्यक्ति घायल हो जाता है और अस्पताल में भर्ती होता है तो बीमा कंपनी पीड़ित को 25 हजार तक का क्लेम देती है। वहीं मौत होने पर बीमा की पूरी राशि दी जाती है।
5 of 12
गैस उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में अगर सुनने की शक्ति चली जाती है तो बीमा का 40 प्रतिशत, हाथ की चारों उंगलियां खोने पर 35 प्रतिशत क्लेम मिल सकता है। अगर हादसे में कई लोगों की मौत होती है तो बीमा कंपनी प्रति व्यक्ति के हिसाब क्लेम दे सकती है। लेकिन बीमा क्लेम करने के लिए स्थानीय थाने में दुर्घटना की सूचना दर्ज करानी होगी। डिस्ट्रीब्यूटर को हादसे की जानकारी देनी होगी।