फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 10 दिन बाद खुली दुल्हन की पोल, सामने आया वो सच...सुनकर जानकर सदमे में दूल्हा

Fri, 03 Aug 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 03 Aug 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud Bride Run Away after Ten Daus of Marriage with Jewellery and Cash
bride
'सुंदर' युवती देखकर शादी की थी, लेकिन 10 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन की पोल खुल गई। फिर लड़की का वो सच सामने आया, जानकर दूल्हा सदमे में है अब।
Fraud Bride Run Away after Ten Daus of Marriage with Jewellery and Cash
bride abscond
मामला हरियाणा के भिवानी का है। ढलती उम्र और शादी नहीं होने पर घर बसाने की चाहत युवकों पर भारी पड़ रही है। शादी करने के चक्कर में बिना जानकारी लिये युवक लाखों खर्च कर अपने लिये दुल्हन लाते हैं। वहीं दुल्हन आठ-दस दिन बाद जिंदगी भर की पूंजी  समेट अपने गिरोह के साथ फुर्र हो जाती है। इसी तरह लुटेरी दुल्हन से ठगे गए दो युवक वीरवार को एसपी दरबार पहुंचे और शिकायत दी। लुटेरी दुल्हन एक युवक को शादी कर लूट चुकी थी और दूसरे को लूटने की तैयारी चल रही थी।
Fraud Bride Run Away after Ten Daus of Marriage with Jewellery and Cash
दुल्हन
दोनों युवकों की आपस में पहचान होने के चलते मामला खुलने लगा तो दुल्हन गिरोह के साथ भाग निकली। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिये हैं। ढाणी माहू निवासी मनोज ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव निवासी रिश्तेदार सुरेंद्र की नौ जुलाई को गांव सरदूलगढ़ निवासी जैसमिन कौर उर्फ ज्योति से शादी हुई थी। शादी में खर्च के नाम पर दुल्हन के रिश्तेदारों ने दो लाख रुपये भी लिये थे। शादी के बाद ज्योति 10 दिन तक सुरेंद्र के साथ रही। इसके बाद वह सभी गहने और 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Bride Run Away after Ten Daus of Marriage with Jewellery and Cash
bride
इसी बीच सुरेंद्र को पता चला कि लोहारू क्षेत्र के एक गांव निवासी संदीप के साथ आरोपी ज्योति की शादी एक अगस्त हो होने वाली है। संदीप भी उसका जानकार था तो वे उसके पास गये और पूरे मामले की जानकारी दी। संदीप ने बताया कि संदीप का ज्योति के साथ 25 जुलाई को सरदूलगढ़ में रोका हुआ था। जिसमें उसने आरोपी ज्योति को 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन व अंगूठी दी थी। इसके बाद आरोपियों से बात की तो उन्होंने पुलिस को शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
Fraud Bride Run Away after Ten Daus of Marriage with Jewellery and Cash
marriage
शिकायतकर्ता के साथ आई गिरोह की एक महिला सदस्य      
मनोज उर्फ गांधी ने बताया कि जब वे पंजाब के सरदूलगढ़ पहुंचे तो गिरोह की महिला मिली। उसने बताया कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं है। इस गिरोह में करीब 25 लोग शामिल हैं। गिरोह के सदस्य उसे जबरन दो बार शादी के नाम पर बेच चुके हैं। उसका एक पांच साल का बेटा है जिसकी हत्या की धमकी देकर उससे यह काम करवाते हैं। महिला ने कहा कि आरोपी उसे व उसके बेटे को जान से मार देंगे। जिसके डर से वह कुछ नहीं बोल पाती। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह हर जगह बयान देने को तैयार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed