फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवकों ने रेहड़ी वाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग, जानें- बेरहमी की वजह

Tue, 17 Nov 2020 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Four youths beaten up a Vegetable seller in Fatehabad of Haryana
Haryana - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। यहां की हंस मार्केट में कुछ युवकों ने बेरहमी की इंतहा पार कर दी। दरअसल, चार युवकों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

Four youths beaten up a Vegetable seller in Fatehabad of Haryana
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज

हंस मार्केट में जब चार युवक एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे बरसा रहे थे तो तभी पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। अब इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में चारों युवक एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। घायल युवक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

Four youths beaten up a Vegetable seller in Fatehabad of Haryana
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज

अहम बात यह है कि व्यक्ति को करीब 10 मिनट तक युवक पीटते रहे और लोग तमाशमीन बने रहे। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। हमला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four youths beaten up a Vegetable seller in Fatehabad of Haryana
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज

मामले के मुताबिक गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी तुलसी उर्फ निका जो कि हंस मार्केट में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार दोपहर को चार  युवकों ने आकर लाठी, डंडों व कापों से तुलसी उर्फ निका पर हमला कर दिया। तुलसी उर्फ निका को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब 10 मिनट तक युवक बेरहमी से पीटते रहे। 

विज्ञापन
Four youths beaten up a Vegetable seller in Fatehabad of Haryana
Haryana - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

इस दौरान आसपास के लोग तमाशमीन बने रहे। घटना की सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की तुलसी उर्फ निका के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में यह हमला किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed