देखिए, कैसे एक तांत्रिक की जिद की भेंट चढ़ गई 6 जिंदगियां?
पंजाब के मोगा जिले में एक कमरे में हुआ सामूहिक हत्याकांड एक तांत्रिक ग्रंथी की बेतुकी जिद का परिणाम था। इसमें 6 जानें चली गईं। देखिए, क्या थी वो खौफनाक जिद?
देखिए, कैसे एक तांत्रिक की जिद की भेंट चढ़ गई 6 जिंदगियां?
मृतक हरिंदर सिंह सोढी गांव कोटला मेहर सिंह वाला में लगभग दस साल से गुरुद्वारा गुरु रविदास में ग्रंथी और तांत्रिक था। उसे लोग बाबा पाला भी कहते थे। उसने दो युवतियों सहित पांच लोगों की हत्या कर खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
देखिए, कैसे एक तांत्रिक की जिद की भेंट चढ़ गई 6 जिंदगियां?
बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि बाबा पाला बुधवार देर रात उनके घर आया। उसके साथ राजपाल कौर (22), अकाशदीप सिंह (15), धरमिंदर सिंह (18), सोनी (20) भी थे। वह उन्हें एक कमरे में ले गया। वहां बचिंत सिंह की लड़की संदीप कौर (18) भी थी। उसने पांचों को पूजा के लिए बैठा दिया। साथ ही उसने कमरे के बाहर एक लाइन खींच कर कहा कि कोई भी उस कमरे में गया तो उनके कुल का नाश हो जाएगा।
देखिए, कैसे एक तांत्रिक की जिद की भेंट चढ़ गई 6 जिंदगियां?
बाबा ने परिवार के लोगों को कहा कि वे पाठ पूजा कर भगवान से मिलकर सुबह 4 बजे वापस आएंगे। बलदेव के अनुसार बाबा पाला पहले भी इस कमरे में ही बैठ कर आसन लगाता था। सुबह जब बलदेव व अन्य परिवार के लोग उठे तो उन्हें कमरे से पांचों के शव और घर के गेट के पास बाबा पाला का शव मिला।
देखिए, कैसे एक तांत्रिक की जिद की भेंट चढ़ गई 6 जिंदगियां?
डीएसपी के अनुसार पांचों युवाओं को पहले सल्फास खिलाकर उनकी तेजधार हथियारों से हत्या की गई हैं। जिस कमरे में वारदात हुई है वहां से एक चारपाई और सिख गुरुओं की तस्वीरें लगीं थीं। वहां से सल्फास भी बरामद हई है।