{"_id":"57fb95494f1c1b675228ebfb","slug":"five-mistakes-done-by-people-during-exercise-on-treadmill-may-be-harmfull-for-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिट रहने के लिए करते हैं ट्रेडमिल, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट रहने के लिए करते हैं ट्रेडमिल, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेडमिल पर रनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिट रहने के लिए ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हैं तो ध्यान रखें कि 5 गलतियां आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। एक क्लिक करके जानिए यहां।
ट्रेडमिल पर रनिंग
बिना वार्मअप के ट्रेडमिल में रनिंग करनाः जिम में आते ही लोग ट्रेडमिल ऑन करते और उस पर रनिंग शुरू कर देते। स्पीड भी दस-15 तक ले जाते हैं। जो काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे घुटने पर दिक्कत आ सकती है। ट्रेडमिल पर जाने से पहले दो से तीन मिनट का वार्मअप करें। उसके बाद ट्रेडमिल पर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।
ट्रेडमिल पर रनिंग
हाई इंकलाइन पर दौड़ लगानाः इंकलाइन पर एक्सरसाइज करने से फैट थोड़ा जल्द कम होता है, लेकिन उसका भी एक तरीका है। लोग इंकलाइन को 10 तक ले जाते और उस पर रनिंग करते हैं। जो काफी घातक हो सकता है। इससे लोअर बैक और घुटने में दर्द रहने लगता है। इसका तरीका यह है कि इंकलाइन को तीन से चार तक ले जाएं। और उस पर सिर्फ वॉक करें। इससे स्टैमिना बढ़ेगा और फैट भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेडमिल पर रनिंग
हैंडल पकड़कर दौड़नाः अक्सर लोग ट्रेडमिल के राइट और लेफ्ट हैंडल को पकड़कर रनिंग करते हैं। इस स्थिति में फैट बिल्कुल भी कम नहीं होता है, जबकि एनर्जी खर्च होती है। इससे थकावट आती है। चाहे वॉक करें या फिर रनिंग। हैंड फ्री ट्रेडमिल करना चाहिए। तभी इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा नीचे भी नहीं देखना चाहिए। नजर सामने रखे और स्टैमिना के मुताबिक करें ट्रेडमिल।
विज्ञापन
ट्रेडमिल पर रनिंग
उल्टा दौड़नाः कई लोग ट्रेडमिल पर उल्टा दौड़ते हैं। उन्हें लगता है कि इसका ज्यादा फायदा है, जबकि उल्टा दौड़ने से गिरने का खतरा रहता है। लोग गिरते भी हैं। उन्हें चोटे भी आती हैं। उल्टा दौड़ने से फायदा कम होता है, लेकिन गिरे तो नुकसान ज्यादा हो सकता है।