{"_id":"57fb25304f1c1b675228e926","slug":"olympic-medalist-wrestler-yogeshwar-dutt-ring-ceramony-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन रेसलर ने बीए की छात्रा को चुना जीवनसाथी, कर ली सगाई, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन रेसलर ने बीए की छात्रा को चुना जीवनसाथी, कर ली सगाई, तस्वीरें
Tue, 01 Nov 2016 09:21 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत।
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत।
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
योगेश्वर दत्त ने बीए की छात्रा को अपना जीवनसाथी चुन लिया
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने बीए की छात्रा को अपना जीवनसाथी चुनते हुए बीती रात उससे सगाई कर ली। देखिए, तस्वीरें।
2 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
कुंडली के नजदीक दिल्ली बॉर्डर पर स्थित निजी रेस्टोरेंट में आयोजित रिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों को कुछ ही लोग शामिल हुए। योगेश्वर की भावी जीवनसंगिनी कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल है। शादी 16 जनवरी को दिल्ली के अलीपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में होगी। यहीं पर पहलवान सुशील कुमार की शादी हुई थी।
3 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
योगेश्वर और शीतल को अशीर्वाद देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, उनकी बेटी रश्मि आहूजा, सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई, इनसो नेता दिग्विजय चौटाला, आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद व उनकी पत्नी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
योगेश्वर दत्त लगातार चार बार ओलंपिक खेल चुके हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था, लेकिन रियो ओलंपिक में चूक गए। उनके गुरू व लोक गायक मास्टर सतबीर ने उनका रिश्ता रोहतक के हुमायूंपुर गांव के नंबरदार व कुलदीप बिश्नोई के बेहद करीबी जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल से तय करवाया था।
विज्ञापन
5 of 7
yogeshwar dutt ring ceramony
बीए फाइनल में पढ़ रही है शीतल: योगेश्वर की मंगेतर शीतल जेबीटी व सीटेट करने के बाद सोनीपत के जीवीएम कॉलेज से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। शादी के बाद योगेश्वर व उनका परिवार तय करेगा कि आगे पढ़ाई जारी रखनी है या नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।