फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए 'लेडी सिंघम' से, इनके सामने बड़े बड़े अपराधियों की पैंट गीली हो जाती है

Thu, 24 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
First woman SSP of Chandigarh Nilambari Vijay Jagdale
निलांबरी विजय जगदले चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी
मिलिए देश की इस 'लेडी सिंघम' से। ये अपने सख्त रवैये के लिए मशहूर हैं, इनके सामने बड़े से बड़े अपराधी की पतलून गिली हो जाती है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
First woman SSP of Chandigarh Nilambari Vijay Jagdale
निलांबरी विजय जगदले चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी
भारतीय पुलिस सेवा 2008 बैच की निलांबरी विजय जगदले ने चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। पिछले 8 महीने से यह पद खाली था और डा. ईश सिंघल इसका अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। अपने सख्त रवैये के लिए पंजाब में मशहूर महिला एसएसपी नीलांबरी ने मंगलवार को सभी डीएसपीज और एसएचओज से मीटिंग की, जिसमें उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करने और क्राइम कंट्रोल करने के आदेश दिए।
 
First woman SSP of Chandigarh Nilambari Vijay Jagdale
निलांबरी विजय जगदले चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी
बता दें कि एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ट्रेनिंग के बाद एसएसपी फाजिल्का, डीसीपी लुधियाना, एआईजी स्टेट एंड साइबर क्राइम, डिप्टी डायरेक्टर इन पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर एसएसपी पठानकोट (पंजाब एसेंबली इलेक्शन), एसएसपी रोपड़ की पोस्ट संभाल चुकी हैं। इस दौरान जगदाले को उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन बार सम्मानित भी किया गया। इसी ट्रैक रिकॉर्ड व उत्कृष्ट कार्य के आधार पर उन्होंने इस दौड़ में शामिल एक सीनियर और एक जूनियर आईपीएस को पछाड़ कर ज्वाइन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
First woman SSP of Chandigarh Nilambari Vijay Jagdale
निलांबरी विजय जगदले चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी
पंजाब सरकार ने हाल ही में एसएसपी पद के लिए तीन आईपीएस के नामों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा था। इसमें 2008 बैच की आईपीएस निलांबरी विजय जगदाले, 2007 के बैच के आईपीएस एस भूपति और 2009 बैच के आईपीएस नवीन सिंघल का नाम शामिल था। काफी गहनता, मीटिंग के बाद आखिरकार एसएसपी यूटी के नाम की पोस्ट पर निलांबरी विजय के नाम पर मुहर लगी। चंडीगढ़ में एसएसपी का पद 2003 बैच के आईपीएस डॉ. सुखचैन सिंह गिल का डेपुटेशन समय पूरा होने के बाद दिसंबर 2016 से खाली पड़ा था।
विज्ञापन
First woman SSP of Chandigarh Nilambari Vijay Jagdale
निलांबरी विजय जगदले चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी
वहीं पंजाब कैडर की 2008 बैच की नीलांबरी जगदाले को आते ही एक बड़ी चुनौती मिली है। 12 साल की बच्ची से 15 अगस्त को ट्रैफिक पार्क में हुए बलात्कार का मामला अभी तक अनसुलझा है। पहले तो पुलिस कहानी बनाने पर तुली थी कि बच्ची के बयानों पर शक है। लेकिन पुलिस अपनी कहानी को न साबित कर पाई और न ही आरोपी को पकड़ पाई। अब नई एसएसपी के समाने बलात्कारी को पकड़ने की चुनौती रहेगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed