मोहाली जिले के गांव में एक घर में धमाका होने से मां-बाप और जवान बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। दो बेटियों की हालत नाजुक है। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक पता नहीं चल पाया कि धमाका शार्ट सर्किट से हुआ या मोबाइल या उसके चार्जट फटने से। हादसे के दौरान मरने वालों की पहचान कुलजीत सिंह (50), पत्नी सुरिंदर कौर (46) और बेटी नन्हीं (16) के रूप में हुई है। जबकि बाकी दो बेटियां हरप्रीत कौर और सर्बजीत कौर का जीएमसीएच-32 में दाखिल हैं।
3 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, कुलजीत सिंह पंजाब के पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर प्रिंटर तैनात थे। गांव के दर्शन सिंह, सुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ तो यहां शोर मच गया। कुलजीत के घर के सामने ही रहने वाले परिवार को अंदर से आवाजें सुनाई दी। जब हम वहां पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।
4 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा तोड़ा तो अंदर धुआं था। बाहर से दरवाजा तोड़ने वाले लोगों को भी करंट लगा। प्राथमिक जांच के अनुसार, शनिवार रात कुलजीत सिंह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान, रात करीब 11:15 बजे घर की छत पर लगे बिजली के तारों से निकली चिंगारियां बिस्तर पर आ गिरीं और आग लग गई।
5 of 7
घर में आग लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान, बिस्तर पर कुलजीत सिंह अपने परिवार संग सो रहे थे। आग ने सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से पूरे घर में धुआं भर गया। इससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसी बीच उनकी पत्नी सुरिंदर कौर उठ गईं और चिल्लाने लगी। इस दौरान उन्होंने अंदर से दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला।