फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केसरी रंग की पगड़ी सजाए गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब पहुंचे ‘लाल सिंह चड्ढा', एक घंटे रुक छका लंगर

Thu, 21 Nov 2019 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Film actor Aamir Khan reached at Ropar of Punjab
फिल्म अभिनेता आमिर खान। - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आमिर खान शुक्रवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में नतमस्तक हुए। वे यहां एक घंटा रुके और लंगर छका। इस दौरान आमिर खान पूरे सिख लिबास में थे और केसरी पगड़ी सजाई हुई थी। आमिर खान का दौरा गोपनीय था लेकिन पता लगने पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक गुरुद्वारे पहुंच गए।

Film actor Aamir Khan reached at Ropar of Punjab
aamir khan - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि आमिर खान इन दिनों रोपड़ में हैं जहां वे अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग गांव गढ़ बागा में कर रहे हैं। उनके साथ करीना कपूर भी शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान कुछ धार्मिक सीन भी फिल्माए गए हैं जिसके लिए गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब का स्टाफ वहां आता जाता है।

Film actor Aamir Khan reached at Ropar of Punjab

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के चरन छोह प्राप्त गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब के इतिहास के बारे में जानकारी लेने के लिए खान यहां नतमस्तक हुए। आमिर खान गुरुद्वारा साहिब में करीब 12 बजे आए और करीब एक घंटा तक रुके। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई पवित्र सिंह से इस स्थान के इतिहास के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film actor Aamir Khan reached at Ropar of Punjab

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अमरजीत सिंह जिंदवड़ी और अन्य स्टाफ ने उनको सिरोपा देकर सम्मानित भी किया। इसके बाद आमिर खान ने गुरुद्वारा साहिब में लंगर भी छका। मैनेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि लंगर में कोई स्पेशल पकवान नहीं बनाया गया था खान ने दाल व गाजर की सब्जी के साथ सादा प्रशादा छका और दलिया भी खाया।

विज्ञापन
Film actor Aamir Khan reached at Ropar of Punjab
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने उनके साथ खुले दिल के साथ बातें की और इसके बाद वह श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर गुरमीत सिंह रिकार्ड कीपर, करमजीत सिंह अकाउंटेंट, प्रेम सिंह इंचार्ज निवास, बलजीत सिंह स्टोर कीपर, करनैल सिंह इंचार्ज सदाबरत और जसपाल सिंह खचांजी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed