फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में तैनात किए गए 'मिग', अटैक मोड में तैयार हो रहे वेस्टर्न कमांड के एयरफोर्स स्टेशन

Wed, 24 Jun 2020 10:40 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Fighter Jet Mig Appointed on Air Force Station Chandigarh, Western Command
MiG 29
लेह लद्दाख में गलवां घाटी में चीन के दुस्साहस को लेकर भारत के सख्त रुख के चलते सेना और वायुसेना दोनों तैयारियां मुकम्मल करने में जुटे हैं। फिलहाल मुख्यालयों से आगामी एक्शन को लेकर स्पष्ट आदेशों का इंतजार है, लेकिन इस बात के संकेत जरूर हैं कि भारत इस बार चीन को कड़ा सबक सिखाना चाहता है।
Fighter Jet Mig Appointed on Air Force Station Chandigarh, Western Command
MIG 27 - फोटो : PTI
सूत्रों ने बताया कि वैसे तो चंडीगढ़ एक तरह से एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट एयरबेस है। यहां चिनूक, आईएल 76 एमडी और एएन-32 जैसे ट्रांसपोर्ट विमानों की स्क्वाड्रन है। अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर भी जगुआर और मिग के साथ-साथ सुखोई और मालवाहक विमानों की एक्सरसाइज जारी है। सिरसा एयर फोर्स स्टेशन में फ्लाइंग लांसर सुखोई 30 एमकेआई और मिग-21 बाइसन की स्क्वाड्रन भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

यादें: 1962 में चीन के 12 जवानों पर भारी पड़ा था हमारा एक सैनिक, पटक-पटक कर मारा था
Fighter Jet Mig Appointed on Air Force Station Chandigarh, Western Command
भारतीय वायुसेना का अपाचे - फोटो : PTI
आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में मिग 29 अपग्रेड, श्रीनगर एयरपोर्ट स्टेशन में एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में सुखोई, पठानकोट स्टेशन में मिग और अपाचे लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपनी तैयारियों में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यालय ने एलएसी पर भी लड़ाकू व मालवाहक विमानों और हेलीकॉप्टरों की एक्सरसाइज को तेज करने के आदेश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter Jet Mig Appointed on Air Force Station Chandigarh, Western Command
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तैनात सीमा सुरक्षा बल - फोटो : PTI
सेना की नॉर्दन और वेस्टर्न कमांड के सभी कमांडर विभिन्न मोर्चों पर दुश्मनों के खिलाफ रणनीतिक चर्चा में जुटे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि एलएसी ही नहीं एलओसी पर भी वर्तमान हालात कैसे हैं, इन मोर्चों पर तैनात भारतीय सेना की सभी कोर और महत्वपूर्ण यूनिटों की ऑपरेशनल तैयारियां कैसी हैं, किस तरह यहां दुश्मनों से निपटा जा सकता है, इत्यादि मसलों पर वेस्टर्न और नॉर्दन कमांड के कमांडर और आला अफसरों ने चर्चा की।

फैसलाः एलएसी पर जहां हालात होंगे बेकाबू , वहां के लिए कुछ ऐसी रहेगी हमारी रणनीति
विज्ञापन
Fighter Jet Mig Appointed on Air Force Station Chandigarh, Western Command
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : PTI
उधर, आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी दो दिन से एलएसी पर हैं। उन्होंने भी दोनों कमांड के कमांडरों के साथ रणनीतिक चर्चा की है। सूत्र बताते हैं कि इस चर्चा के बाद यह साफ कर दिया गया है कि पाकिस्तान हो या चीन दोनों मोर्चों पर सेना की जवाबी कार्रवाई और ज्यादा सख्त होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed