फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की जिद, दो जिंदगियों पर पड़ी भारी, खत्म हुई लव स्टोरी

Fri, 26 Aug 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 26 Aug 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Fight-between-lovers-raised-dire-step-made-the-car-into-the-Bhakra-canal
Patiala Suicide - फोटो : Amar Ujala
प्रेमिका आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन प्रेमी जल्द शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई और उसके बाद...
Fight-between-lovers-raised-dire-step-made-the-car-into-the-Bhakra-canal
Patiala Suicide - फोटो : Amar Ujala
प्रेमिका आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन प्रेमी जल्द शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई और गुस्से में आए प्रेमी ने कार को भाखड़ा में गिरा दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। यह खुलासा पुलिस ने बुधवार शाम को प्रेमी-प्रेमिका के कार समेत भाखड़ा में छलांग लगाकर सुसाइड करने के मामले में जांच के बाद किया है।
Fight-between-lovers-raised-dire-step-made-the-car-into-the-Bhakra-canal
Patiala Suicide - फोटो : Amar Ujala
मामले के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि दोनों की लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है। मामले में धारा 174 आईपीसी की कार्रवाई की गई है। युवक का नाम राहुल उर्फ लकी (26) और लड़की का नाम रूबल (23) था। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध थे। लड़की आगे पढ़ना चाहती थी और वह लगातार लड़के से इसलिए शादी करने से इनकार कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fight-between-lovers-raised-dire-step-made-the-car-into-the-Bhakra-canal
Patiala Suicide - फोटो : Amar Ujala
वह कहती थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह उससे शादी करेगी। राहुल जल्द शादी के लिए जिद कर रहा था। बुधवार शाम ड्राइवर का काम करने वाला राहुल कार में रूबल को लेकर निकला। दोनों में शादी की बात को लेकर तकरार हो गई और इसी बीच गुस्साए राहुल ने अबलोवाल पुली के पास भाखड़ा नहर में कार को गिरा दिया। देर शाम दोनों की लाशें कार समेत बरामद हो गई थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed