बचपन में नानी की साड़ियों से सजती थी, आज देश की सबसे खूबसूरत लड़की है। मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर की ये तस्वीरें दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।
2 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकल कर एफबीबी कलर्स मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर देश भर की लड़कियों का आदर्श बन गई हैं। मिस इंडिया मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
3 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया।
4 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है। मानुषी छिल्लर अब चीन में होनी वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्नव करेंगी और यह खिताब भी देश की झोली में आने की उम्मीद है।
5 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु सेंट्रल गर्वमेंट के डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर है और माता डॉ. नीलम दिल्ली के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। इन्होंने रोहतक के ही पीजीआईएमएस कॉलेज से डॉक्टरी की। फिर दोनों ने ही एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना।