फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पिता ने किया सेल्यूट तब चली शहीद राजेश की शवयात्रा...देखकर मां, भाई बेसुध

Tue, 21 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (हरियाणा) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Father Salute to Shaheed Rajesh in funeral at Guhla
शहीद राजेश के पिता
लद्दाख के दुर्गम इलाके में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए राइफलमैन राजेश पूनिया का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई के बाद सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम दर्शन के वक्त मां ने माथा चूमकर ऐसी बात कही, जिसके बाद सभी की आंखें नम हो गईं।
Father Salute to Shaheed Rajesh in funeral at Guhla
शहीद की अंतिम यात्रा में जुटे लोग

 गांव में हजारों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने नमन किया। प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री कृष्ण पंवार पहुंचे। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने सहित 50 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया। शहीद की मां ने अपने लाल के माथे को चूमकर अंतिम विदाई दी। 6 राज राइफल के शहीद राजेश कुमार का पार्थिव शरीर शाम को करीब पांच बजे गांव में पहुंचा।

वहां पिहोवा से भागल तक रास्ते में गांवों के लोगों ने तिरंगे लेकर शहीद को नमन किया। काफिला जैसे ही गांव भागल में पहुंचा तो शहीद राजेश पूनिया अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सेना के जवानों के साथ ट्रक में ताबूत में पहुंचे राजेश के पार्थिव शरीर को नमन करने के लिए यहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

Father Salute to Shaheed Rajesh in funeral at Guhla
शहीद को सलामी देते जवान

लोग गांव की गलियों, घरों की छतों के ऊपर खड़े होकर शहीद की अंतिम यात्रा के दर्शन करते दिखाई दिए। राजेश अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच राजेश का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस अवसर पर सेना की टुकड़ी ने गॉर्ड ऑफर ऑनर दिया। साथ ही सेना की ओर से मातमी धुन बजाई गई। 

मां ने माथा चूम कर दी लाल को अंतिम विदाई 
शहीद राजेश कुमार की माता कृष्णा देवी ने जीवटता का परिचय देते हुए अपने लाल का माथा चूमकर अंतिम विदाई दी और कहा कि उन्हें अपने बेटे की देश पर शहादत के लिए गर्व है। वह अपने दूसरे बेटे को भी देश सेवा के लिए सेना में भेजने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father Salute to Shaheed Rajesh in funeral at Guhla
शहीद के अंतिम दर्शन में उमड़ा हूजूम

मंत्री सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
मंत्री कृष्ण पंवार ने गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, डीसी सुनीता वर्मा, एसपी आस्था मोदी, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने शहीद की माता कृष्णा देवी और पिता श्री भाग सिंह पुनिया को सांत्वना देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने शहीद के परिवार को हरियाणा सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। शहीद के परिजनों में भाई रामफल, ताऊ अजमेर सिंह, बलबीर सिंह, बीरा, मियां सिंह ने भी शहादत पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि राजेश कुमार ने देश सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।    

विज्ञापन
Father Salute to Shaheed Rajesh in funeral at Guhla
सांकेतिक तस्वीर

18 हजार फुट की ऊंचाई पर तैनात था राजेश : जम्मू एवं कश्मीर के द्रास व कारगिल के बीच स्थित काकसर स्थान पर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर तैनात थे। शहीद राजेश कुमार 18 अगस्त को मौसम खराब होने की वजह से पैर फिसलकर गिरने से शहीद हो गए थे। नियंत्रण रेखा के समीप ड्यूटी पर तैनात सैनिक की मृत्यु पर उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है। 

पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह, धर्मपाल डागर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लु राम बाजीगर, उपमंडलाधीश संजय कुमार, नायब सूबेदार भूप सिंह, मांगे राम जिंदल, ईश्वर सीड़ा सहित भागल गांव तथा आसपास के गांवों के हजारों व्यञ्चित शहीद राजेश कुमार के संस्कार में शामिल हुए तथा उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed