{"_id":"5b7abd4942c792463a2e486f","slug":"indian-shooter-lakshay-sheoran-wins-silver-medal-in-asian-games-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्सः 19 साल की उम्र में लक्ष्य ने रच दिया वो इतिहास, पहलवान पिता की छलकी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्सः 19 साल की उम्र में लक्ष्य ने रच दिया वो इतिहास, पहलवान पिता की छलकी आंखें
Tue, 21 Aug 2018 09:46 AM IST
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्य श्योराण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
19 साल की उम्र में एशियन गेम्स में पहली बार खेलते हुए लक्ष्य श्योराण ने वो इतिहास रच दिया कि पहलवान पिता सोमबीर की आंखें छलक गई। बेटे पर नाज करते हुए वे बोले...
2 of 6
लक्ष्य के भाई गौरव व पिता सोमबीर पहलवान
उनको अपने बेटे पर गर्व था कि वह देश को इस चैंपियनशिप से खाली हाथ नहीं लौटने देगा। लक्ष्य में इंटरनैशनल स्तर पर भी दर्जनों पदक देश के लिए हासिल किए हैं। वहीं उनकी माता प्रोमिला देवी ने कहा कि लक्ष्य के लिए और देश के लिए पदक सिल्वर हो सकता है। उनके लिए यह पदक गोल्ड से कम नहीं है। लक्ष्य देश के लिए भविष्य में गोल्ड जरूर लेकर आएगा। उनको अपने बेटे पर गर्व है।
3 of 6
जीत की खुशी मनाता हुआ लक्ष्य का परिवार
लक्ष्य श्योराण 43/50 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे और भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग में देश के लिए 19 वर्ष की आयु में लक्ष्य ने सबसे पहला पदक जीता है। लक्ष्य की इस जीत से परिवार समेत जींद में खुशी का माहौल है। लक्ष्य के मुकाबले को देखने के लिए सुबह से ही परिवार वाले टीवी पर टकटकी लगाए देख रहे थे। लक्ष्य के हर मुकाबले को परिवार वालों को देश के लिए किसी न किसी पदक के रूप में ही देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लक्ष्य श्योराण
लक्ष्य के पदक की जीत की सूचना आसपास के लोगों को मिलते ही लक्ष्य के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। देश के लिए मिले इस पदक की खुशी में घर का माहौल बदलकर एक पार्टी समारोह का माहौल बन गया। इस पर लक्ष्य के पिता ने कहा कि दादी शाबकौर ने कहा कि मेरा पोता इसी तरह से निशाने लगाता रहे बस देश में फिर किसी पदक की कमी नहीं रहेगी। दादा हरिराम ने कहा कि पोते की इस जीत के लिए उनके पास शब्द नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
Lakshay Sheoran
लक्ष्य श्योरण ने 2014 में शूटिंग की शुरूआत की थी। 2015 में कुवैत में हुई एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता था। इसके बाद 13वीं अंराष्ट्रीय प्रतियोगिता इटली में सिल्वर, थाइलेंड में हुई सातवीं इंटरनेशन जूनियर कप प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीता। 2016 में वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता। जुलाई 2017 में जर्मनी में हुई इंटरनेशन कप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। फिनलेंड में 2017 में हुई नौंवी जूनियर कप प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।