{"_id":"598d98044f1c1be3048b462f","slug":"fashion-designer-manish-malhotra-interview-speaks-about-actress-rekha-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री रेखा के बारे में मनीष मल्होत्रा ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर सबके होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री रेखा के बारे में मनीष मल्होत्रा ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर सबके होश उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा के बारे में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ऐसा खुलासा किया, सुनकर सभी के होश उड़ गए। पढ़िए इस नामी हस्ती का स्पेशल इंटरव्यू।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मशहूर फैशन डिजाइर मनीष मल्होत्रा मोहाली स्थित आईनिफ्ड की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल आए थे। इस मौके पर मनीष मल्होत्रा ने देश भर से उन चुनिंदा फैशन डिजाइनर छात्रों को सम्मानित किया। मनीष को 2017 में सितंबर में होने वाले लंदन फैशन वीक में कलेक्शन पेश करने के लिए चुना गया है। लंदन फैशन वीक में इस बार इंडिया डे यानी भारतीय दिवस मनाया जाएगा।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष ने कई खुलासे किए। बॉलीवुड की नामी हस्तियों के ड्रेसिंग सेंस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मनीष ने बताया कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सबसे स्टाइलिश हैं। शाहरुख पर काला रंग बेहद सूट करता है। रेखा और श्रीदेवी का कोई सानी नहीं। रेखा तो जिम के कपड़ों में भी अच्छी दिखती हैं। दोनों को मैं आज भी 'मैम’ कहता हूं और दोनों सुपरस्टार हैं। श्रीदेवी की वजह से मेरे करिअर में काफी बदलाव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग ने मेरी जिंदगी बदल दी। मुझे आज भी वह दिन याद है जब मुझे फि ल्मों में कपड़े डिजाइन करने का ऑफर मिला तो मेरी मां ने मुझसे कहा था- क्या तुम दर्जी बनने वाला हो। इसके बाद मैंने उन्हें समझाया कि फैशन डिजाइनिंग क्या होती है। मनीष ने बताया कि वे पढ़ाई में काफी कमजोर थे। उनके माता-पिता भी इस बारे में जानते थे।
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष बोले, मुझे छठी कक्षा में कलर करना, पोस्टर बनाना और उनकी कटिंग करना पसंद था। इन चीजों से मुझे कब लगाव हो गया, इस बारे में पता ही नहीं चला। 19 साल का हुआ तो मैंने कमाना शुरू कर दिया। मॉडलिंग की दुनिया में आया। साल 1990 में पहली बार फिल्मी कलाकारों के कपड़ों की डिजाइनिंग करने का ऑफर मिला। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।