फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में भाजपा विधायक संग बदसलूकी : किसानों की भीड़ ने नग्न कर पीटा, कालिख पोतने की भी कोशिश

Sat, 27 Mar 2021 08:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
farm laws protesters tear clothes of bjp mla arun narang in muktsar
भाजपा विधायक अरुण नारंग को बचाती पुलिस - फोटो : संवाद

पंजाब के मलोट में शनिवार देर शाम किसानों की भीड़ ने अबोहर के भाजपा विधायक के साथ बदसलूकी की। किसानों ने विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद उनके चेहरे पर और कपड़ों पर कालिख पोतने की कोशिश की गई। उनकी गाड़ी पर कालिख पोती गई और अपशब्द लिखे गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर विधायक को नग्न हालत में एक दुकान में घुसाकर शटर बंद कर जान छुड़ाई। प्रदर्शनकारियों ने जहां भाजपा के दफ्तर में भी तोड़फोड़ कर दी। वहीं दफ्तर के फ्लैक्स, झंडों व टायरों को फूंक डाला। वहीं इस घटना के के बाद विधायक नारंग को अबोहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

farm laws protesters tear clothes of bjp mla arun narang in muktsar
विधायक को उग्र भीड़ से बचाते सुरक्षा कर्मी - फोटो : संवाद

बता दें कि भाजपा विधायक अरुण नारंग शनिवार को मलोट जीटी रोड पर स्थित दफ्तर में भाजपा की उपलब्धियों व कैप्टन सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर चर्चा करने के लिए प्रेसवार्ता रखी गई थी। उनके मलोट आगमन की सूचना किसानों को मिलते ही किसानों ने दफ्तर के पास ही तहसील चौक पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। जैसे ही शाम साढ़े चार बजे विधायक अरुण नारंग भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा सहित दफ्तर पहुंचे तो किसान भी तहसील चौक से पीछे-पीछे दफ्तर के समक्ष पहुंच गए और वहां प्रदर्शन शुरु कर दिया। 



farm laws protesters tear clothes of bjp mla arun narang in muktsar
भाजपा विधायक अरुण नारंग को बचाती पुलिस - फोटो : संवाद

इस दौरान जब भाजपा विधायक ने प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की तो उल्टा उन पर हमला कर दिया। किसानों की बेकाबू भीड़ को काबू करने में पुलिस बेबस नजर आई। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक की गाड़ी पर कालिख पोत दी और काले तेल से जगह-जगह बीजेपी व अपशब्द लिख दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
farm laws protesters tear clothes of bjp mla arun narang in muktsar
गाड़ी पर पोती गई कालिख - फोटो : संवाद

उधर, कई प्रदर्शनकारियों ने झड़प के दौरान विधायक के चेहरे पर कालिख पोतने की कोशिश की, मगर खिंचातान में पहले तो विधायक के कपड़े काले हो गए। धीरे-धीरे आंदोलन इतना उग्र हो गया कि भड़के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही विधायक के कपड़े फाड़ उन्हें बिल्कुल नग्न ही कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर विधायक को एक दुकान के अंदर घुसाकर उनकी जान बचाई। 

विज्ञापन
farm laws protesters tear clothes of bjp mla arun narang in muktsar
प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद

करीब एक घंटे के बाद जब पुलिस द्वारा अपनी निगरानी में विधायक को दोबारा फिर से सुरक्षित जगह पर ले जाने की कोशिश की गई तो प्रदर्शनकारी फिर से विधायक पर हमला बोलने लगे। पुलिस द्वारा काफी दूरी पर ले जाकर विधायक को कपड़े पहनाए गए। उधर, भाजपा मंडल मलोट के कार्यकारी अध्यक्ष सीता राम खटक ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल की धाराओं समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है, क्योंकि प्रशासन की मौजूदगी में यह निंदनीय घटनाक्रम घटित हुआ है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed