फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: सोनाली छोड़ गईं 110 करोड़ की संपत्ति, बेटी ही इकलौती वारिस, अब उसकी भी जान को खतरा

Tue, 30 Aug 2022 01:25 PM IST
ajay kumar सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Family members are worried about safety daughter of Sonali Phogat
बेटी यशोधरा और सोनाली फोगाट। - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता का साया सिर से उठने के बाद परिजनों ने 15 वर्षीय इकतौती बेटी यशोधरा की जान को भी खतरा बताया है। यशोधरा के पिता की मौत छह साल से रहस्य बनी है और अब मां सोनाली फोगाट की हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। यशोधरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिजन जल्द पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। 

Family members are worried about safety daughter of Sonali Phogat
मुख्यमंत्री से मिले सोनाली फोगाट के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ताऊ कुलदीप फोगाट का कहना है कि एसपी से मिलकर यशोधरा की सुरक्षा के लिए गनमैन दिए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की हत्या का षड्यंत्र रचने वाला यशोधरा के लिए भी खतरा बन सकता है। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए वह एक और हत्या की साजिश रच सकता है। परिजनों ने यशोधरा को अब हॉस्टल के बजाय घर पर ही रखने का फैसला लिया है। यशोधरा को उसकी मर्जी के मुताबिक दादी या नानी के सानिध्य में रखा जाएगा। इस बारे में एक सितंबर को सोनाली की तेरहवीं के बाद फैसला लिया जाएगा। वहीं, यशोधरा के 21 साल का होने तक उसके केयर टेकर बन कर रहेंगे।

Family members are worried about safety daughter of Sonali Phogat
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter (फाइल)

110 करोड़ की प्रॉपर्टी की अकेली हकदार है यशोधरा
भाजपा नेता एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की करीब 110 करोड़ की संपत्ति है। अब इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा होंगी। ताऊ कुलदीप फोगाट के अनुसार सोनाली के नाम पर उसके पति संजय के हिस्से की करीब 13 एकड़ जमीन है। वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिजॉर्ट बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family members are worried about safety daughter of Sonali Phogat
बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter (फाइल)

सिरसा रोड व राजगढ़ रोड बाईपास के बीच में गांव ढंढूर की इस जमीन की कीमत करीब 7 से 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। करीब 96 करोड़ रुपये की जमीन के अलावा रिजॉर्ट की कीमत करीब छह करोड़ आंकी जा रही है। संत नगर में करीब तीन करोड़ का आवास व दुकानें हैं। सोनाली के पास स्कॉर्पियो सहित तीन गाड़ियां हैं। 

विज्ञापन
Family members are worried about safety daughter of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट और उनकी बेटी। - फोटो : twitter (फाइल)

परिवार के लोग गुरुग्राम में दो फ्लैट भी सोनाली फोगाट के बता रहे हैं। हालांकि इनके दस्तावेजों के बारे में परिवार को अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों के अनुसार करीब 110 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed