फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FB पर प्यार और शादी करने को लड़का-लड़की पहुंच गए थाने, पुलिस वाले बने बाराती

Thu, 10 May 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 10 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
facebook love story, unique marriage of patiala couple
शादी
आपने कई शादियां देखी होंगी, लेकिन ऐसी अनोखी शादी नहीं, जो पुलिसवालों ने कराई। वे बाराती भी बने और घराती भी, जानिए मामला।
facebook love story, unique marriage of patiala couple
marriage - फोटो : डेमो
पंजाब के पटियाला जिले के एक लड़के और लुधियाना की लड़की की साल भर पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। दूसरी जाति का होने के कारण पता लगने पर लड़की के परिवार वालों ने इसका विरोध किया और लड़के को पीटा। दोनों नहीं माने और अब पुलिस की मदद से लड़का अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर पटियाला अपने घर ले आया है।
facebook love story, unique marriage of patiala couple
marriage - फोटो : डेमो
दोनों की शादी से लड़के के परिवार वाले बेहद खुश थे। शादी रचाने वाला पटियाला के कस्बा सन्नौर के नजदीक पड़ते गांव पुरमंडी का रहने वाला है। लुधियाना से वह प्रदीप कौर नाम की लड़की को ब्याह कर लाया है। प्रदीप कौर ने बताया कि करीब साल भर पहले उसने फेसबुक पर पति की फोटो देखी और फिर उसे लाइक कर दिया। पति ने भी उसकी फोटो को लाइक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
facebook love story, unique marriage of patiala couple
marriage
फिर दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए और बात करने लगे। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। लड़के ने बताया कि वह दो-तीन बार लड़की को मिलने के लिए लुधियाना में माछीवाड़ा भी गया। जब लड़की के बुलाने पर वह उसके घर गया तो वहां उसके परिवार वालों ने दोनों को देख लिया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
facebook love story, unique marriage of patiala couple
marriage
इसी दौरान गांव के सरपंच ने लड़की के परिवार वालों को कहा कि मामला पुलिस के पास लेकर जाएं वहीं हल करेंगे। बाद में पुलिस ने बीच में पड़कर लड़की के परिवार वालों को समझा-बुझाकर दोनों प्रेमियों की शादी करा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed