हूण की किताब में राजीव, राव और जैल सिंह पर बड़ा खुलासा
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) प्रेमनाथ हूण की पुस्तक विमोचित हुई। इसमें राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और ज्ञानी जैल सिंह पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
हूण की किताब में राजीव, राव और जैल सिंह पर बड़ा खुलासा
हूण ने चंडीगढ़ के गोल्फ क्लब में अपनी पुस्तक ‘द अनटोल्ड ट्रूथ’ का विमोचन किया। हूण ने बताया कि राजमुंदरी में वह तैनात थे तो राजीव गांधी के मंत्रिमंडलीय सहयोगी वीसी शुक्ल उनसे मिलने आए। उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के बीच मनमुटाव चरम पर था।
हूण की किताब में राजीव, राव और जैल सिंह पर बड़ा खुलासा
हूण ने बताया कि चर्चा थी कि राजीव गांधी को हटाकर जैल सिंह नरसिंह राव को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। वीसी शुक्ल ने उनसे कहा कि वह जनरल सुंदरजी को फोन कर पता करें कि जैल सिंह की महत्वाकांक्षाओं में क्या सेना राजनीति मोहरा बनेगी। माना जाता था कि ज्ञानी जैल सिंह के जनरल सुंदरजी से बहुत घनिष्ठ संबंध थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हूण ने बताया कि उन्होंने 1949 में सेना ज्वाइन की थी और इसके बाद 1962, 1965, 1971 के युद्ध के साथ साथ आपरेशन ब्लू स्टार में भी हिस्सा लिया है। इन सभी का जिक्र इस किताब में है। वह कुछ भी दुनिया से छिपाना नहीं चाहते हैं।