एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बा भिखीविंड में कुछ दुकानदारों ने दो हजार वाले नकली नोट मिलने की शिकायत दी। इस पर पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कस्बा भिखीविंड के कुछ लोग ये नोट छाप रहे हैं।
थाना भिखीविंड के प्रभारी अवतार सिंह काहलों ने इस गिरोह के दो सदस्यों संदीप सिंह व हरजिंदर सिंह को काबू कर उनके कब्जे से दो हजार के तीन नकली नोट और एक स्कैनर बरामद किया। हालांकि उनका एक साथी गुरसाहिब सिंह मौके से फरार हो गया। तीनों खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सरकार की ओर से जब 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद जब नई करंसी जारी की गई तो उसको स्कैन कर मार्केट में चलाते समय थाना भिखीविंड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो हजार के नकली नोट और एक स्कैनर बरामद किया गया है।
एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बा भिखीविंड में कुछ दुकानदारों ने दो हजार वाले नकली नोट मिलने की शिकायत दी। इस पर पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कस्बा भिखीविंड के कुछ लोग स्कैनर के जरिए दो हजार के नकली नोट तैयार करके रात को शराब ठेके व मोबाइल रिपेयर की दुकानों पर चला रहे हैं।
बता दें, दो दिन पूर्व तरनतारन में कुछ लोगों ने तीन दुकानदारों को दो हजार का नकली नोट देकर ठगा था। जालंधर में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी।