देश भर के स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम का टिप, अगर एग्जाम में 90 फीसदी नंबर लाने हैं तो ये 9 नंबरी फार्मूला अपनाएं, टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं।
परीक्षा के दिनों में बच्चे कहीं तनाव में ना आ जाएं और दिमाग में बोझ बना लें, इसके लिए एक्सपर्ट काउंसलर्स भी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक 9 नंबरी फार्मूला बनाया है सेक्टर-40 गवर्नमेंट सीनियर स्कूल की सीनियर काउंसलर सुनीता कपूर ने।
उन्होंने परीक्षा की तैयारी के संयोजित अंदाज में करने की योजना बनाई है, जो 90 फीसदी और उससे ज्यादा नंबर लाने का अचूक बाण बन सकती है। इसमें समय पर स्टडी पूरी करने, आसान से मुश्किल पाठ की ओर बढ़ने, मैथ और साइंस में पांच से दस सवाल रोजाना हल करने और एनसीईआरटी की किताबों पर ध्यान देने के टिप्स दिए गए हैं।
कुछ ऐसा है फार्मूला. . .
शुरुआत जल्दी- स्टूडेंट देर रात में पढ़ाई शुरू करते हैं और सुबह तक पढ़ते हैं। यह ठीक नहीं। इसके बजाए रात में जल्दी पढ़ाई शुरु करनी चाहिए। ताकि सोने का पर्याप्त समय मिल सके।
कलर कोड- हर विषय को एक कलर कोड देना चाहिए। सभी विषयों को बराबर टाइम टेबल में बांटकर पर्याप्त समय देना चाहिए।
प्लानिंग- एक दम से खुद को झोंक नहीं देना है। पहलुओं को पहले समझें फिर शुरू करें।