{"_id":"5c73b74bbdec225fe96d7ee5","slug":"expert-teachers-tips-to-crack-board-exams-with-good-marks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाने हैं, तो ये 5 नंबरी फार्मूला अपनाएं, अचूक बाण है कोई नहीं बताएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाने हैं, तो ये 5 नंबरी फार्मूला अपनाएं, अचूक बाण है कोई नहीं बताएगा
Tue, 26 Feb 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Exam schedule
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर स्टूडेंट को बोर्ड एग्जाम में अच्छे से अच्छे और एक दूसरे से ज्यादा नंबर चाहिएं। ऐसे में तैयारी के लिए ये 5 नंबरी फार्मूला अपनाइए, जो अचूक बाण है शायद ही कोई बताए।
exam
- फोटो : डेमो
जैसे-जैसे सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे स्टूडेंट्स में परीक्षा की तैयारी से जुड़ी चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। स्टूडेंट्स के दिमाग में कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं जैसे कि कब पढ़ें, कितना पढ़ें, क्या पढ़ें आदि। बच्चों के दिमाग में उठने वाले हर प्रश्न का उचित हल देना बेहद जरूरी है, ताकि वे बेवजह के स्ट्रेस और टेंशन से दूर रहकर परीक्षा की तैयारी कर सकें। बोर्ड की तैयारियों से जुड़ी इस खास खबर में स्टूडेंट्स के मन में उठने वाले सवालों के जवाब दिए हैं काउंसलर व टीचर सुनीता कपूर ने।
exam
प्रश्न- अच्छे नंबर लाने के लिए रोज कितने घंटे पढ़ाई करें?
जवाब- अकसर देखा गया है कि स्टूडेंट्स अपने प्रदर्शन को घंटों की पढ़ाई के साथ तोलते हैं यानी जितने ज्यादा घंटे वह पढ़ेंगे, उतने ही ज्यादा अच्छे अंक एग्जाम में पाएंगे। हर कोई यही सोचता है कि परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स हर रोज कई घंटे पढ़ाई करते हैं। लेकिन ऐसा कोई मानक नहीं है कि कितने घंटे पढ़ने से अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन स्टूडेंट जितना भी पढ़े पूरी तरह से एकाग्र होकर पढ़ें। छोटे सेशन में सब्जेक्ट्स को बांटे और हर 45 मिनट बाद एक छोटा सा ब्रेक ले सकते हैं। इसलिए पढ़ते समय घंटों की गिनती करना बंद करें, बल्कि तब तक ही पढ़ें जब तक आपका दिमाग आपका साथ दे।

सवाल- पेपर शुरू होने से पहले सब कुछ भूलने लगते हैं। इससे कैसे बचा जाए?
जवाब- इसका सबसे सटीक जवाब है कि खुद पर भरोसा रखें। जो आपने पढ़ा है, याद किया है उस पर भरोसा रखें। अक्सर देखा होगा कि आप एक बार कोई मूवी देखते हो और उसमें आने वाले कुछ अच्छे डायलॉग आपको तुरंत याद हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने उन डायलॉग में रुचि दिखाई और आपको वो मूवी देखना अच्छा लगा। इसी प्रकार आप पढ़ाई में भी रुचि दिखाएं और पूरे मन से स्टडी करें। कभी कुछ नहीं भूलेंगे।

सवाल- बोर्ड एग्जाम से पहले, एग्जाम के दौरान और इसके बाद रिजल्ट के लिए होने वाले दबाव, चिंता और डर को कैसे दूर करें?
जवाब- एक अच्छी नींद इन सभी समस्याओं को दूर करने का सबसे उचित समाधान है। सोते समय हमारा दिमाग दिनभर में पढ़ी हुई चीजों को अपने तरीके से सुनियोजित करता है, ताकि उन्हें लंबे समय के लिए याद रखा जा सके। इसलिए हर विद्यार्थी को दिनभर पढ़ाई करने के बाद रात को शांत और रिलैक्स माइंड के साथ सो जाना चाहिए।