भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में तीसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड टीम के आलराउंडर क्रिस वोक्स ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में वीरवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत की।
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड का खतरनाक प्लान, टारगेट पर होंगे ये दो दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने मोहाली टेस्ट के लिए खास तैयारी की है। उन्होंने खासकर विराट कोहली को रोकने का विशेष प्लान बनाया है जो कि टीम इंडिया के लिए लगातार रन बना रहे हैं। वहीं सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज और महत्त्वपूर्ण समय पर विकेट लेने के साथ ही बल्ले से रन बनाने वाले आर अश्विन भी इंग्लैंड के निशाने पर होंगे।
ब्रॉड के न खेल पाने का मलाल :
वोक्स ने कहा कि ब्रॉड के नहीं खेल पाने से टीम के नुकसान होना स्वाभाविक हैं। वह एक अनुभवी गेंदबाज है जोकि हर परिस्थिति में विरोधी टीम के बल्लेबाजाें को आउट करने का दम रखते हैं। वहीं पिच के बारे वोक्स ने बताया कि मोहाली की पिच को देखने में लगता है कि इस पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।