नोटबंदी में राहत : चंडीगढ़ में यहां मिल रहा कैश, बैंकों में कम हुई भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर अधिकारी के अनुसार बैंक के 80 फीसदी एटीएम केलिब्रेशन का काम पूरा हो चुका है। अब केवल ग्रामीण एरिया ही शेष बचे हैं। कई जगह वीरवार को 500 और 100 केनोट भी एटीएम में डाले गए हैं। अब अन्य माध्यमों से कैश मिलने से बैंकों में भीड़ कम होने लगी है।
वहीं वीरवार को यूटी में स्टेट हॉलीडे के बावजूद सभी बैंक खुले रहे। इसके बावजूद बैंकों में सामान्य भीड़ ही देखने को मिली। बैंक अधिकारी मान रहे हैं कि 100 और 500 के नोट की कमी जरूर है, लेकिन बैंकों में 2000 के नोट की कमी नहीं है। इन सबके बीच अभी तक 500 का नोट आम आदमी तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहा है।
सुबह एटीएम खाली शाम को लगी लंबी लाइनें-
दोपहर के वक्त शहर के अधिकतर एटीएम खाली मिले। सेक्टर-17 बैंक स्क्वॉयर, सेक्टर-35, पंजाब यूनिवर्सिटी समेत अन्य जगहों के अधिकतर एटीएम खाली थे। वहीं दोपहर बाद बैंकों में कैश आने के साथ ही एटीएम भी रीफिल कर दिए गए। इसके बाद देर शाम तक लोगों की भीड़ एटीएम के बाहर लगी रही। सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर में तो शाम तक कई बैंकों के एटीएम खाली भी हो चुके थे।