फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, पाक बॉर्डर पर तस्करों से एनकाउंटर, LIVE तस्वीरें

Thu, 15 Oct 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 15 Oct 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन

देखिए, पाक बॉर्डर पर तस्करों से एनकाउंटर, LIVE तस्वीरें

encounter at pak border, BSF seizes heroin of rupees 60 crore

पाक बॉर्डर पर ड्रग तस्करों से मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 60 करोड़ रुपये मूल्य के हेरोइन के बारह पैकेट जब्त किए।

देखिए, पाक बॉर्डर पर तस्करों से एनकाउंटर, LIVE तस्वीरें

encounter at pak border, BSF seizes heroin of rupees 60 crore

पाक बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों की मुठभेड़ में तस्कर हेरोइन की खेप छोड़ कर भाग गए। बीएसएफ अधिकारियों को हेरोइन के बारह पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब साठ करोड़ रुपये है। यह घटना बीएसएफ की बीओपी सीबी चंद (अमृतसर सेक्टर) में मंगलवार और बुधवार की रात को घटी। डीआईजी एवं बीएसएफ के प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब पुलिस का यह ज्वाइंट आपरेशन था।

देखिए, पाक बॉर्डर पर तस्करों से एनकाउंटर, LIVE तस्वीरें

encounter at pak border, BSF seizes heroin of rupees 60 crore

सूचना थी कि पाकिस्तानी तस्कर बीओपी सीबी चंद के पास से हेरोइन की खेप भारतीय तस्करों को पहुंचाने वाले हैं। बीएसएफ व काउंटर इंटेलिजेंस के जवान फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। पाकिस्तान की तरफ तस्करों की गतिविधियां नजर आईं। जवान उन पर पैनी नजर रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, पाक बॉर्डर पर तस्करों से एनकाउंटर, LIVE तस्वीरें

encounter at pak border, BSF seizes heroin of rupees 60 crore

सुबह 4.20 बजे फेंसिंग के पास से सतलुज दरिया के हिस्से से तस्कर फेंसिंग तक पहुंचे, लेकिन पानी में पाइप की भिनभिनाहट सुनाई देने पर बीएसएफ ने तस्करों को चेतावनी दी। तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया। बीएसएफ की तरफ से तकरीबन 16 राउंड फायर दागे गए।

विज्ञापन

देखिए, पाक बॉर्डर पर तस्करों से एनकाउंटर, LIVE तस्वीरें

encounter at pak border, BSF seizes heroin of rupees 60 crore

तस्कर धान की फसल लगी होने के कारण वहां से भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ और काउंटर इंटेलिजेंस को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर हेरोइन के एक-एक किलो के बारह पैकेट बरामद हुए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में साठ करोड़ रुपये कीमत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed