फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृतसर: हेमकुंड यात्रा पर गए आठ श्रद्धालु लापता, दो NRI भी शामिल

Fri, 14 Jul 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Jul 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
eight pilgrims missing from hemkund sahib
hemkund sahib missing
अमृतसर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे आठ सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर है। 
eight pilgrims missing from hemkund sahib
हेमकुंड यात्रा पर गए आठ श्रद्धालु लापता
मामले में गोविंदघाट में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक पंजाब के अमृतसर जिले के महिता चौक निवासी कुलवीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, महंगा सिंह और परमजीत सिंह तीन जुलाई को इनोवा कार से गोविंदघाट पहुंचे थे।
eight pilgrims missing from hemkund sahib
हेमकुंड यात्रा पर गए आठ श्रद्धालु लापता
चार और पांच जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वे छह जुलाई को घर वापसी के लिए गोविंदघाट पहुंचे। इसी दिन कार चालक महंगा सिंह ने अपने घर फोन कर हेमकुंड साहिब के दर्शन कर घर लौटने की बात कही थी। लेकिन उस दिन के बाद से इन सभी लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
eight pilgrims missing from hemkund sahib
हेमकुंड यात्रा पर गए आठ श्रद्धालु लापता
सभी के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ चल रहे हैं। 11 जुलाई को हेमकुंड की तीर्थयात्रा पर आए लापता श्रद्धालुओं के मोहल्ले के निवासी लवप्रीत सिंह ने गोविंदघाट थाने में सभी आठ श्रद्धालुओं की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। गुमशुदा श्रद्धालुओं में परमजीत सिंह और हरकेवल सिंह एनआरआई बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
eight pilgrims missing from hemkund sahib
hemkund sahib missing
मामले में चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की तलाशी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। श्रद्धालुओं और उनके वाहन की तलाश के लिए यात्रा पड़ावों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लापता श्रद्धालुओं की तलाश कर ली जाएगी। लापता श्रद्धालुओं के परिजन भी उत्तराखंड पहुंच गए हैं और लगातार पुलिस के संपर्क में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed