ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) पास न होने पर भी चालान नहीं काट पाएगी पुलिस। शुरू हो गई है नई सुविधा।
2 of 9
डिजिटल लॉकर में संभल कर रखें लाइसेंस और आरसी
डिजिटल इंडिया के तहत ये नई सुविधा शुरू हो गई है। अब आप जल्द ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के भी वाहन चला सकेंगे। सरकार ने डिजिटल लॉकर के तहत यह योजना लॉन्च कर दी है। इसमें आप अपने डीएल और आरसी की सॉफ्ट कॉपी को सुरक्षित कर रख सकेंगे।
3 of 9
डिजिटल लॉकर में संभल कर रखें लाइसेंस और आरसी
इसकी मदद से आप सभी जरूरी कागजात की डिजिटल कॉपी अपने पास संभाल कर रख सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस के मांगने पर यही डिजिटल कॉपी मान्य मानी जाएगी। इसकी शुरुआत तेलंगाना और दिल्ली में हुई। सवा साल से भी कम समय में आज 21 लाख लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
4 of 9
डिजिटल लॉकर में संभल कर रखें लाइसेंस और आरसी
नए इंतजाम के तहत 20 लाख लोगों के डिजिटल अकाउंट हैं। डिजिलॉकर के जरिए इंश्योरेंस कंपनी और एमएलओ ऑफिस सहित संबंधित सरकारी महकमों का भी एक्सेस रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें क्यूआर कोड भी होगा। ताकि कोई और दस्तावेजों से छेड़छाड़ न कर सके।
5 of 9
डिजिटल लॉकर में संभल कर रखें लाइसेंस और आरसी
एनआईसी द्वारा तैयार किए गए एम-परिवहन में आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस , रजिस्ट्रेशन पेपर, व्हीकल इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख सकते हैं। एनआईसी के मुताबिक यह इंटरफेस और फीचर्स के मामले में तेलंगाना सरकार द्वारा लॉन्च की गई आरटीए-एम वॉलेट से कहीं बेहतर होगी।