फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें...ड्राइवर खट्टा सिंह का कबूलनामा, राम रहीम और डेरे के दो बड़े राज उगले

Mon, 07 May 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Mon, 07 May 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
driver khatta singh revealed secrets of dera sacha sauda chief ram rahim, honeypreet
खट्टा सिंह
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के 'करीबी' ड्राइवर खट्टा सिंह ने आखिरकार बाबा और हनीप्रीत के राज खोल ही दिए, पढ़िए कबूलनामा।
driver khatta singh revealed secrets of dera sacha sauda chief ram rahim, honeypreet
राम रहीम और खट्टा सिंह
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में शनिवार को विशेष सीबीआई अदालत में खट्टा सिंह ने बड़ा खुलासा किया। अदालत में अपने बयान में खटटा सिंह ने कहा कि 23 अक्तूबर को सत्संग से सिरसा लौटने पर राम रहीम ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए कृष्ण लाल, निर्मल सिंह और कुलदीप को आदेश दिए थे।
driver khatta singh revealed secrets of dera sacha sauda chief ram rahim, honeypreet
खट्टा सिंह - फोटो : SELF
जैसे ही साध्वियों के यौन शोषण से संबंधित खबर कृष्ण ने डेरा प्रमुख को दिखाई, उसने मौत का फरमान जारी कर दिया। डेरा प्रमुख के ड्राइवर खट्टा सिंह ने अपनी गवाही में कहा कि मेरे सामने ही छत्रपति की हत्या के आदेश दिए गए थे। ठीक एक दिन बाद गोलियों से पत्रकार की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
driver khatta singh revealed secrets of dera sacha sauda chief ram rahim, honeypreet
राम रहीम
खट्टा सिंह ने बताया कि उस वक्त डेरा प्रमुख और उसके समर्थकों का डर था, लेकिन गुरमीत राम रहीम के जेल पहुंचने के बाद इस मामले की सच्चाई अदालत के समक्ष रखी गई है ताकि हत्या के इस मामले में इंसाफ मिल सके। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने आठ मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
driver khatta singh revealed secrets of dera sacha sauda chief ram rahim, honeypreet
राम रहीम
मुकरने के लिए मांगी माफी
खट्टा सिंह ने पहले बयान से मुकरने को लेकर माफी मांगते हुए कहा कि इस मामले में पूरी सच्चाई रखेंगे। अदालत को बताया कि उनकी जान को खतरा है। अदालत ने डीसीपी पंचकूला और एसएसपी मोहाली को सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा है ताकि निडर होकर खट्टा सिंह अपने बयान दर्ज करवा सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed