अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की ऐसी परफॉर्मेंस देखने को मिली कि सभी वाहवाही कर उठे। आप भी देखिए तस्वीरों में एक झलक।
2 of 13
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने द्रोपदी नृत्य में महाभारत के जीवंत दर्शन कराने के साथ पर्यटकों को गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण देने का संदेश दिया। इस द्रोपदी नृत्य ने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के पूरे वातावरण को भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंगने का काम किया।
3 of 13
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 में पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सांस्कृतिक संध्या में द्रोपदी नृत्य की प्रस्तुती दी। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शनिवार रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।
4 of 13
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद रत्न लाल कटारिया, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
5 of 13
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव में हेमा मालिनी के द्रोपदी नृत्य को देखने के लिए हजारों पर्यटक पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। इस सांस्कृतिक संध्या का कुरुक्षेत्रवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।