{"_id":"cf3f94f055ab9908fb02fdfa6afa221b","slug":"double-murder-in-moga-dead-body-found-in-suspicious-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली
Thu, 04 Feb 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गांव के पंच का शव पेड़ से लटका हुआ मिला तो युवती का खून से सना शव पंच के कमरे में पड़ा था। यह डबल मर्डर पंजाब के मोगा में अंजाम दिया गया। तस्वीरों में पूरी वारदात।
डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली
2 of 5
वारदात मोगा के धर्मकोट के गांव जलालाबाद पूर्वी में घटी। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर अपनी कार्रवाई कर रही थी। लोगों ने पहले पंच का शव देखा तो पुलिस उसे आत्महत्या मान कर कार्रवाई कर रही थी। बाद में पता चला की ट्यूबवैल के पास वाले कमरे में एक युवती का शव पड़ा है। संदिग्ध हालत में मिले दोनों शव ने पुलिस को उलझा दिया है।
डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली
3 of 5
इस मामले में पुलिस ने डाग स्कवायड और फोरेंसिक टीमों के माहिरों को बुलाकर मौके पर जांच की। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान कुलवंत कौर (25) के तौर पर हुई है वहीं मृतक युवक की पहचान गांव जलालाबाद पूर्वी के पंच अमरजीत सिंह के रूप में की गई। डीएसपी ने बताया कि महिला की किसी तेजधार हथियार से हत्या की गई है। उसके सिर के पिछले भाग पर तेजधार हथियार के निशान हैं। शव के पास दो तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं पंच का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली
4 of 5
पुलिस के मुताबिक महिला की शादी लगभग 6 साल पहले जसप्रीत सिंह निवासी गांव भिंडरकलां से हुई थी। वह 26 जनवरी को सिंगापुर से किसी काम से लौटी थी। पुलिस के अनुसार महिला कुलवंत कौर मंगलवार को अपने घर से यह कहकर गई थी कि वह अपने पासपोर्ट की जांच के बारे में लुधियाना जा रही है। उसके शव के पास बाजार से खरीदा गया सामान भी मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि महिला कुलवंत कौर की अपने पति के साथ अनबन थी।
विज्ञापन
डबल मर्डर: पंच को लटकाया, विवाहिता पंच के कमरे से मृत मिली
5 of 5
वह अपने पांच साल के लड़के के साथ अपने माता-पिता के घर जलालाबाद रहती थी। पुलिस लोगों की ओर से पंच और महिला के आपस में प्रेम संबंध होने की बात पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुलवंत कौर की माता कर्मजीत कौर के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक पंच अमरजीत सिंह की मौत के मामले में धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धर्मकोट के डीएसपी गुरमेल सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रशमिंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट हो सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।