{"_id":"5b558c734f1c1bc6508b6680","slug":"dope-test-for-groom-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहरा बांधने से पहले अब पूरी करनी पड़ सकती है ये शर्त, तभी मिलेगी दुल्हन...इग्नोर करेंगे तो पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहरा बांधने से पहले अब पूरी करनी पड़ सकती है ये शर्त, तभी मिलेगी दुल्हन...इग्नोर करेंगे तो पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेहरा बांधने से पहले अब युवाओं को एक शर्त पूरी करनी पड़ सकती है, उसके बाद ही दुल्हन मिलेगी। पढ़ें काम की खबर, इग्नोर की तो पछताएंगे।
2 of 5
groom catch
दरअसल, घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे को डोप टेस्ट देना पड़ सकता है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा है कि वह इसके लिए तैयार है। ऐसे में अगर ये व्यवस्था लागू हुई तो चंडीगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। हालांकि इस मंजूरी को दूल्हे ही इच्छा पर छोड़ा गया है।
3 of 5
groom
नशे के कारण बर्बाद होते परिवारों की बढ़ती संख्या देखते हुए यह प्रस्ताव रखा गया है। जस्टिस रितु बाहरी ने नशे से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को आदेश दिया था कि सिविल अस्पतालों में क्यों नहीं ऐसी व्यवस्था की जा रही कि घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हों का डोप टेस्ट करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
groom
उनका कहना था कि कोर्ट में आने वाले अधिकतर पारिवारिक विवादों में नशे का सेवन परिवारों को तोड़ने का कारण बनता है। ऐसे में शादी से पहले यह जांच लेना जरूरी होना चाहिए कि दूल्हा नशा करता है। यह व्यवस्था परिवारों को टूटने से बचाने में मददगार साबित हो सकती है। इसके बाद यूटी प्रशासन के वकील सुकांत गुप्ता ने कोर्ट को सूचित किया टेस्ट कराने में कोई समस्या नहीं है, बशर्ते दूल्हे की सहमति हो।
विज्ञापन
5 of 5
marriage
पंजाब और हरियाणा ने भी इस विषय पर अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखा है। हालांकि दोनों ने अपने पक्ष को सार्वजनिक नहीं किया है। कोर्ट ने पिछले साल टिप्पणी की थी कि अधिकतर पारिवारिक विवाद की वजह नशा था। यदि शहर में डोप टेस्ट का सेटअप तैयार हो जाता है तो इस प्रकार की व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य होगा। हालांकि अगली सुनवाई पर हरियाणा और पंजाब सरकार का पक्ष भी सार्वजनिक हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।