{"_id":"9d35f28d867298cb6d96ae29f4efcbe4","slug":"dog-rescue-operation-after-6-hour-of-buried","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा
Mon, 19 Oct 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Oct 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पब्लिक हेल्थ के ठेका कर्मचारियों ने सभी हदें पार करते हुए एक कुत्ते को जिंदा ही मिट्टी में दबा दिया जब विरोध बढ़ा तो छह घंटे बाद चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। मामला हरियाणा के रोहतक का है। शनिवार बाबरा मोहल्ला में पुराना पंजाब नेशनल बैंक के सामने पब्लिक हेल्थ के ठेका कर्मचारियों ने सभी हदें पार करते हुए एक जिंदा कुत्ते को मिट्टी में महज इसलिए दबा दिया कि वह भगाने पर भाग नहीं रहा था।
मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा
2 of 5
कुदरत का करिश्मा ही था कि कुत्ता करीब छह घंटे मिट्टी में दबा होने के बावजूद दोबारा मिट्टी निकाले जाने पर जिंदा निकल आया। बीएंडआर विभाग के सेवानिवृत्त एसडीई बीके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में लीकेज की समस्या कई दिनों से है। इसकी तलाश के लिए 10-15 दिन से गढ्ढे खोदे गए हैं। इसमें से एक बड़े गढ्ढे पर एक कुत्ता बैठा हुआ था। उसे भगाने के लिए ठेका कर्मियों ने लाठी मांगी तो उन्हें कुत्ते को भगाने के लिए दी गई।
मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा
3 of 5
कुत्ते को डराने के बाद भी जब वह नहीं भागा तो मजदूरों ने कुत्ते के ऊपर ही चार से पांच फुट मिट्टी डाल कर दबा दिया। इस संबंध में विभाग के अफसरों को सूचना दी गई तो भी कोई रिसपांस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा
4 of 5
जब मीडिया द्वारा इसके फोटो लिए जाने लगे तो विभाग हरकत में आया। सुबह दस
बजे से दबे कुत्ते को शाम तीन बजे निकाला गया। वह जिंदा निकला, उसे
प्राथमिक उपचार के लिए पशु अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मिट्टी में दफन कुत्ता 6 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला जिंदा
5 of 5
वीके जैन, कनिष्ठ अभियंता, पब्लिक हेल्थ सीवरेज ने बताया कि बाबरा मोहल्ले
में खोदा गया गढ्डा सिंपल गढ्डा नहीं सुरंग की तरह थी। वह उसमें चला गया
था, इसलिए बच गया। ठेके के मजदूरों ने गलती से ऐसा किया या जानबूझ कर इस
बारे में नहीं कहा जा सकता। इसके लिए उनके ठेकेदार को बताया गया है। गढ्ढे
से कुत्ते को निकालने के बाद लावारिस पीड़ित पशु संस्थान में उपचार के लिए
भिजवा दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।