{"_id":"5b27377f4f1c1bed778b485e","slug":"dog-bites-one-yeard-old-child-in-chandigarh-died-on-fathers-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई-बहनों की आंखों के सामने रो-रोकर दम तोड़ गया डेढ़ साल का मासूम, देखकर मां बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहनों की आंखों के सामने रो-रोकर दम तोड़ गया डेढ़ साल का मासूम, देखकर मां बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों ने बच्चे को नोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन देख-देखकर रोते रहे और उनकी आंखों के सामने डेढ़ साल के मासूम ने रो-रोकर दम तोड़ दिया। बच्चे का हाल देखकर मां बेहोश हो गई। घटना चंडीगढ़ की है। एक झटके में डेढ़ साल के बेटे की जान चली गई और कोई कुछ भी नहीं कर पाया।
कुत्तों ने बच्चे को नोचा
चंडीगढ़ सेक्टर-18 के पार्क में कुत्तों ने एक डेढ़ वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला। बच्चा पार्क में अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। रविवार करीब साढ़े 11 बजे पांच कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पूरे शरीर को बुरी तरह से नोंच डाला। कोठी में काम करने वाले माली ने देखा कि कुत्ते बच्चे को नोंच रहे हैं तो वह चिल्लाकर पार्क की ओर भागा। उसके आसपास के लोग भी दौड़े, मगर तब तक कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोंच डाला था। इस बीच लोगों ने पुलिस को फोन किया और बच्ची को लेकर सेक्टर-16 हास्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
कुत्तों ने बच्चे को नोचा
बच्चे के माता-पिता मलोया स्थित झुग्गी में रहते हैं। बच्चे की मां ममता ने बताया कि वह सेक्टर-18 की कोठियों में काम करती है। रविवार को वह अपने चार बच्चों के साथ कोठी में पहुंची। कोठी के पास चाय की दुकान में उन्हें खिलाने-पिलाने के बाद पार्क में छोड़ दिया। उसके बाद वह कोठी नंबर 1201 में काम करने चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे जब पार्क में झूले के पास बच्चे खेल रहे थे, तभी पार्क में पांच कुत्ते आए और बच्चों पर झपट्टा मार दिया। बाकी तीनों बच्चे तो भाग गए, मगर आयुष फंस गया। पांचों कुत्तों ने आयुष को बुरी तरह से काटना शुरू कर दिया। इस बीच ममता की बड़ी बेटी रोते-रोते कोठी पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने बच्चे को नोचा
पांच साल की बच्ची ने बताया आंखों देखा हाल
ममता की बड़ी बहन अंजलि भी आयुष के साथ खेल रही थी। उसने बताया कि जब चारों खेल रहे थे, तभी गले में लाल पट्टा लगा कुत्ता तेजी से आया और आयुष पर झपट्टा मार दिया। इससे वह गिर गया। उसने खड़े होने की कोशिश की, मगर कुत्तों ने पीछे से उसे पकड़ लिया और नोंचना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने आयुष के कपड़े फाड़े और फिर उसके शरीर को नोंचना शुरू कर दिया। आयुष के पूरे शरीर में डॉग बाइट के निशान थे।

dog
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रोजाना पार्क में छोड़ देती थी बच्चे को
ममता ने बताया कि वह पिछले आठ साल से सेक्टर 18 की कोठियों में काम कर रही है। अपने बच्चे को वह रोजाना पार्क में ही छोड़ देती थी। ममता का कहना है कि आज तक कुत्तों ने उनके बच्चों को नहीं छेड़ा, मगर आज पता नहीं क्या हुआ कि उसके बच्चे पर कुत्ते टूट पड़े। ममता की सबसे बड़ी पांच साल की बेटी है। आयुष के अलावा दो और बच्चे हैं। सबसे छोटा होने के कारण आयुष सभी का लाडला था। उसकी मौत के बाद से न सिर्फ घर के लोग बल्कि आसपास के रहने वाले लोग भी काफी गमगीन हैं।