{"_id":"74ff4886b469843ac7ea265149174b05","slug":"diwali-bumper-pm-modi-laid-foundations-of-projects-of-13-thousand-crore-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए
Fri, 06 Nov 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनीपत पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों के लिए दीपावली का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री वीरवार को हरियाणा के सोनीपत जिला के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी कुंडली में रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर 13 हजार 802 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाए जाने वाली भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए
2 of 11
आधारशिला रखने के बाद जन समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में विकास को गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिक आवश्यकता है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने बिजली, सड़क, रेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भौगोलिक दृष्टि से दिल्ली के निकट होने के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं में सबसे अधिक लाभ उठा सकता है।
पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए
3 of 11
मोदी ने दावा किया कि जब देश वर्ष 2022 में आजादी के 75वीं वर्षगांठ बनाएगा तो हर गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचेगी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है तथा पिछले एक वर्ष के दौरान हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग की 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो एक छोटी बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए
4 of 11
मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की गति को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन तीन परियोजनाओं का परिकल्पना इस प्रकार से तैयार की गई है कि अगर इनके साथ नए शहर बसें तो भी समस्या नही आएगी। उन्होंने कहा कि समाज के दलित व शोषित वर्ग का विकास करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी बनती है, परंतू देश समृद्ध हो और सबका सर्वांगीण विकास हो और लोग आत्म निर्भर बने, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना जरूरी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए
5 of 11
प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन के जितने कार्य नितिन गडकरी के कार्यकाल में हुए हैं, उतने कार्य पिछले 60 वर्षों में कभी नही हुए। उन्होंने जलमार्ग विकसित करने की सेतू भारतम और सड़क कनैक्टिविटी विकसित करने की भारतमाला योजना की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से समुंद्र के रास्ते व्यापार को तीव्र गति मिलेगी और किसानों भी अपना माल दूसरे देशों में कम समय में भेज सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।