फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी दुनिया पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! पढ़ें- पूर्व रॉ डायरेक्टर समेत कई विशेषज्ञों की चेतावनी

Sun, 15 Dec 2019 02:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Cyber attack at Military Literature Festival In Chandigarh
मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट में पहुंचे विशेषज्ञ।

सरकारी और प्राइवेट समेत लगभग सभी क्षेत्र साइबर हमले के खतरे में हैं और आपकी जानकारी (डाटा) को बचाने का एकमात्र रास्ता है साइबर स्पेस पर इसके (डाटा) के शेयररिंग की मात्रा को सीमित करना। यह राय विभिन्न विशेषज्ञों ने मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट में ‘स्पाईमास्टरज और साइबर इंटेलिजेंस इन वॉर एंड पीस’ संगोष्ठी में रखी।

Discussion on Cyber attack at Military Literature Festival In Chandigarh
Military Literature Festival

रॉ के पूर्व डायरेक्टर केसी वर्मा ने कहा कि साइबर हमले से हुए नुकसान भविष्य में किसी भी देश के लिए जंग के दौरान होने वाले अधिक से अधिक नुकसान का स्रोत बन जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि साइबर इंटेलीजेंस उभर रही तकनीकों के शिखर पर है। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लंगैर ने दावा करते हुए कहा कि सभी कंप्यूटर साइबर हमलावरों की निगरानी अधीन हैं और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) भारत में सबसे अधिक खतरे में है जिससे आम नागरिकों के पैसे को भी खतरा बना रहता है।

Discussion on Cyber attack at Military Literature Festival In Chandigarh
Military Literature Festival

पूर्व अतिरिक्त सचिव जयदेव रानेडे ने कहा कि साइबर इंटेलिजेंस ने जासूसी और संचार में नए पहलू जोड़ दिए हैं और यह डाटा की सुरक्षा में संवेदनशीलता को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद भी हमलावरों की पहचान और हमले के मकसद का पता लगाना आसान नहीं होता। अमरिका में एक साइबर हमले के केस में चीन से संबंधित साइबर हमलावरों का पता लगाने में लगभग 2 साल का समय लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Discussion on Cyber attack at Military Literature Festival In Chandigarh
Military Literature Festival

रितु सरीन ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों पर लगातार साइबर हमले हो रहे हैं और मई 2019 तक कुल 24 विभागों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर हमले के शिकार हुए लगभग 120 भारतीयों की सूची भी भारत के नागरिकों के लिए एक चेतावनी है क्योंकि व्हॉट्सएप ने खुद माना है कि हमलावरों द्वारा उनके निजी डाटा तक पहुंच की गई थी।

विज्ञापन
Discussion on Cyber attack at Military Literature Festival In Chandigarh
Military Literature Festival

सरीन ने कहा कि भारत हार्डवेयर का बहुत बड़ा हिस्सा खासकर चीन से आयात करता है जो इस संबंध में चिंता का विषय भी है। उन्होंने कहा कि भारत में रक्षा से जुड़े हमलों ने सरकार के लिए चेतावनी दी है और इस मुद्दे की गंभीरता का हवाला देते हुये सरकार की तरफ से एक नई साइबर नीति तैयार की गई है जो जल्द ही अमल में आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed