फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बंद डायरी और लॉकर सोनाली की जिंदगी के राज खोलने को बेताब, शराब, ड्रग्स, दौलत के बाद अब...

Sat, 03 Sep 2022 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Diary and Locker will reveal Secrets of Sonali Phogat, sonali phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonali

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत पर हर रोज कुछ नया सामने आ रहा है। सोनाली की जिंदगी के कई राज उनकी डायरियों में दर्ज हैं। अब इन्हीं डायरियों से टिकटॉक स्टार की हत्या का राज भी सामने आएगा। गोवा पुलिस ने फोगाट के संत नगर स्थित आवास से तीन डायरियां बरामद की हैं। इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा की टीम ने पहली मंजिल पर बने कमरों को खंगाला। जहां से उन्हें ये डायरी और कुछ दस्तावेज मिले। इन सभी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अलमारी के लॉकर को खोलने का प्रयास भी किया। इस दौरान पड़ोसी नरेश को गवाह बनाया गया।



भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत 23 अगस्त को हुई थी। मौत की गुत्थी अभी भी उलझी ही हुई है। गोवा पुलिस ने दो दिन बाद हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई में तेजी लाई, लेकिन उसके बाद सीबीआई जांच पर मामला आगे नहीं बढ़ा। गोवा पुलिस ने सोनाली के घर और फार्म हाउस पर भी जांच की, लेकिन परिवार का कहना है कि ये बस औपचारिकता भर है।

Diary and Locker will reveal Secrets of Sonali Phogat, sonali phogat death case
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल
पुलिस ने यहां दोपहर 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान अलमारी के लॉकर को खोलने के लिए परिवार के लोगों से पासवर्ड पूछा लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। इसके बाद टीम सदस्यों ने गोवा में अधिकारियों से बात की और आरोपी सुधीर सांगवान से वीडियो कॉल पर बात कराई। 
 
Diary and Locker will reveal Secrets of Sonali Phogat, sonali phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा ने अलमारी का लॉकर दिखाकर पासवर्ड पूछा तो सुधीर सांगवान ने दो बार पासवर्ड बताया लेकिन लॉकर नहीं खुला। इसके बाद गोवा पुलिस ने लॉकर को सील कर दिया। इससे पहले गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के दस्तावेज अटैच कर चुकी है। परिवार के सभी लोगों से एक-एक कर सुधीर सांगवान के बारे में जानकारी जुटाई है। गोवा पुलिस सोनाली हत्याकांड को प्रॉपर्टी एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diary and Locker will reveal Secrets of Sonali Phogat, sonali phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि सुधीर सांगवान नीचे बने कमरे में सोता था। उसके कमरे पर लॉक है। इस कमरे की तलाशी गोवा पुलिस ने नहीं ली। इस कमरे की चाबी के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं है। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने कहा कि गोवा पुलिस समय बर्बाद कर रही है। सच्चाई सुधीर सांगवान से ही पता चलेगी।
 

 
विज्ञापन
Diary and Locker will reveal Secrets of Sonali Phogat, sonali phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा ने कहा कि हमारी टीम अधिकारियों से मिले आदेश के अनुसार जांच कर रही है। हमने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। जरूरत पड़ी तो दोबारा से बैंक व तहसील कार्यालय जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed