फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat Death: उलझ सा रहा सोनाली की मौत का राज, अब तक क्या-क्या हुआ.. पढ़ें टाइमलाइन

Fri, 02 Sep 2022 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat Death Case Explained: Know What Happen In This Case Till Now News in Hindi
Sonali Phogat - फोटो : file photo
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी अभी भी उलझी ही हुई है। गोवा पुलिस ने दो दिन बाद हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई में तेजी लाई, लेकिन उसके बाद सीबीआई जांच पर मामला आगे नहीं बढ़ा। गोवा पुलिस ने सोनाली के घर और फार्म हाउस पर भी जांच की, लेकिन परिवार का कहना है कि ये बस औपचारिकता भर है। जहां पुलिस की जांच जारी है, वहीं परिवार रोज आरोपियों के बारे में नए खुलासे कर रहा है। 23 अगस्त को हार्ट अटैक से सोनाली की मौत की सूचना के बाद अब तक क्या-क्या हुआ.... पढ़ें पूरी टाइमलाइन

 
Sonali Phogat Death Case Explained: Know What Happen In This Case Till Now News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonali
कब-क्या हुआ
23 अगस्त

भाजपा नेता व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत की सूचना
सोनाली फोगाट की बहन रेमन फोगाट, भाइयों व अन्य परिजनों ने पीए सुधीर सांगवान पर जताया हत्या का शक, मामले की जांच की मांग भी उठाई 
सोनाली फोगाट का भाई रिंकू गोवा रवाना हुआ
परिजनों के गोवा लेट पहुंचने के कारण पहले दिन नहीं हो सका था शव का पोस्टमार्टम
गोवा पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान को पूछताछ के लिए लिया था हिरासत में
हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवर पाल पहुंचे थे सोनाली के परिजनों को सांत्वना देने
 
Sonali Phogat Death Case Explained: Know What Happen In This Case Till Now News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
24 अगस्त
सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को दी शिकायत, सुधीर सांगवान व सुखविंद्र पर लगाया दुष्कर्म, हत्या व घर से सोनाली का लैपटॉप-डीवीआर चोरी करने का आरोप
परिजनों के पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कर रहे थे मांग
गोवा पुलिस का कहना था कि पहले पोस्टमार्टम करवाओ, बाद में रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
दूसरे दिन भी नहीं हो सका था शव का पोस्टमार्टम
परिजनों ने शहरवासियों से सोनाली मामले में न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat Death Case Explained: Know What Happen In This Case Till Now News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
25 अगस्त
गोवा पुलिस व सोनाली के परिजनों के बीच पहले पोस्टमार्टम करवाने को लेकर बनी सहमति
सोनाली के शव का चिकित्सक बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी करवाई गई
शाम तक गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान व सुखविंद्र के खिलाफ धारा 302 के तहत केस किया दर्ज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया सामने, सोनाली के शरीर पर चोट के निशान मिले, विसरा जांच के लिए लैब भेजा
शाम सात बजे परिजन शव को लेकर हिसार के लिए रवाना हुए। 
देर रात शव को पहले हिसार स्थित उनके फार्म हाउस पर लाया गया

 
विज्ञापन
Sonali Phogat Death Case Explained: Know What Happen In This Case Till Now News in Hindi
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल
26 अगस्त
सोनाली का हिसार में हुआ अंतिम संस्कार, बेटी यशोधरा ने दी मुखाग्नि
गोवा पुलिस ने किया सोनाली को जबरन सिंथेटिक ड्रग देने का खुलासा
सोनाली की मौत से रुपये के लेनदेन का एंगल भी जुड़ा, नॉर्थ गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि हम आर्थिक पहलुओं पर भी कर रहे हैं जांच  
सोनाली के अंतिम संस्कार में कुलदीप बिश्नोई का वोट वाला बयान वायरल हुआ  
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की सीबीआई जांच की मांग 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed