फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्रकैद की सजा होने के बाद जेल में कैसी कटी राम रहीम की रात, यकीन नहीं कर पाएंगे

Sun, 20 Jan 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim in rohtak jail after sentencing in chhatrapati murder case
राम रहीम
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम की रात कैसे कटी, इस बारे में पूछा गया तो ऐसी जानकारी मिली कि कोई यकीन नहीं कर पाएगा।
dera sacha sauda chief ram rahim in rohtak jail after sentencing in chhatrapati murder case
राम रहीम
दरअसल, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम काफी परेशान दिखा। रात भर वह करवटें बदलता रहा। कभी बैठ जाता, कभी लेट जाता। उसके सिसकने की आवाजें भी आ रही थीं। दो बार मांगकर गर्म पानी भी पीया। राम रहीम की हालत बिगड़ने की आशंका को लेकर जेल चिकित्सकों की टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच भी की। 
dera sacha sauda chief ram rahim in rohtak jail after sentencing in chhatrapati murder case
राम रहीम - फोटो : self
हालांकि किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई, पर खाने में राम रहीम ने आधी डाइट ही खाई। उसने चाय नाश्ता करने से इनकार कर दिया। पिछले दस दिन से राम रहीम से जेल में कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार से उससे फिर से काम करवाया जाएगा और इस बार भी सब्जियां उगाने का काम ही मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim in rohtak jail after sentencing in chhatrapati murder case
कुलवंत कौर
दूसरी ओर, राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद पत्रकार छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर चैन की नींद सोई। सुबह उनके घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों को तांता लगा रहा। लोग पूरे परिवार के संघर्ष की तारीफ कर रहे थे। कुलवंत कौर ने कहा कि इस फैसले के लिए 16 साल से लड़ते आ रहे थे, जिसमें हमारी जीत हुई और न्याय मिला तो खुश हूं।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim in rohtak jail after sentencing in chhatrapati murder case
कुलवंत कौर
कुलवंत ने कहा कि पति के बाद बच्चों को भी खोने के डर के साए में जी रही थी मैं। कोई अपहरण न कर लें। इसी डर से छोटी बेटी श्रेयसी को पढ़ने के लिए बाहर भेज दिया। स्कूल आने और जाने की चिंता सताती रही। फैसले के बाद राहत महसूस हुई, पर इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। अब जो खुशी परिवार को मिली, उसने सालों पुराने दर्द को भुलाने में मदद की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed