फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम नए कानूनी पचड़े में फंसे, बाबा के कई सच आए सामने, आप भी जान लें

Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim facing problem in 80 crores land dispute
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम अब नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा को लेकर कई नए सच भी सामने आए हैं, आप भी जान लें।
Trending Videos
dera sacha sauda chief ram rahim facing problem in 80 crores land dispute
राम रहीम
साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि 80 करोड़ के जमीनी विवाद में डेरा प्रमुख के 40 नजदीकियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आरोप है कि जमीन हड़पने सहित एक फ्लैट भी डेरे के नाम करवाने के लिए दबाव बनाया गया था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पंचकूला हिंसा के दौरान एक फ्लैट को बेस कैंप के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
dera sacha sauda chief ram rahim facing problem in 80 crores land dispute
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
जीरकपुर के किशनपुरा में 12.5 एकड़ जमीनी विवाद में पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के वकील समेत 40 लोगों के खिलाफ फिरौती, धोखाधड़ी और साजिश सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों पर एक बिल्डर को धमकाने, धोखे से एग्रीमेंट साइन करवाकर एक फ्लैट के नाम पर लाखों रुपये वसूलने सहित करीब 12.5 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim facing problem in 80 crores land dispute
Ram Rahim
धोखाधड़ी के जरिये बिल्डर को करीब 80 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया। अधिकतर आरोपी डेरा सच्चा सौदा से जुड़े रहे हैं या डेरा प्रमुख के नजदीकियों में से हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस साजिश में गुरमीत राम रहीम के वकील सहित जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान, बिल्डर, एक कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले के आरोपी भी हैं।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim facing problem in 80 crores land dispute
ram rahim
शिकायतकर्ता का आरोप है कि डेरा के नजदीकियों की मिलीभगत से कई तरह के दबाव बनाए गए थे। इसके तहत एक फ्लैट भी डेरा के नाम ट्रांसफर करने, लाखों की फिरौती सहित धमकियां देकर दबाव बनाने का भी आरोप है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जमीन या तो दान में देने या औने-पौने दाम पर बेचने के लिए दबाव बनाया जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed