{"_id":"5b2cbf304f1c1b8c278b71e7","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-doing-farming-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल से राम रहीम को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, मां और पत्नी भी नहीं जानती होंगी...पढ़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से राम रहीम को लेकर ऐसी जानकारी आई सामने, मां और पत्नी भी नहीं जानती होंगी...पढ़िए
Sat, 23 Jun 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में मां और पत्नी भी नहीं जानती होंगी। बाबा साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहे हैं।
2 of 5
राम रहीम
इस सजा के दौरान बाबा जेल में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं, जिसके बदले उन्हें वेतन भी दिया जाएगा। बाबा को खेती और बागवानी का काम दिया गया है। यह काम करते हुए बाबा आलू उगा रहे हैं और अब तक वह डेढ़ क्विंटल आलू उगा चुके हैं। खेती करने के लिए बाबा को एक हजार गज जमीन दी गई है।
3 of 5
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
लेकिन हैरान करने वाली बात ये हैं कि बाबा को अभी तक मेहनताने के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला है। जेल नियमों के मुताबिक, बाबा को काम करने के बदले जो रकम मिलनी थी, वो ऑनलाइन उनके खाते में जानी थी। नकद राशि के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम रहीम
अब क्योंकि बाबा के सभी बैंक खाते सील हैं, तो इस वजह से मेहनताने की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जा रही है। ऐसे में बाबा बिना मेहनताना लिए जेल में सब्जियां उगा रहे हैं। बाबा इस समय आलू के अलावा घिया, तौरी, एलोविरा और टमाटर उगा रहे हैं। रोजाना वे दो घंटे खेती के काम में लगाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राम रहीम
बाबा जेल में कैदियों को प्रवचन देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार से आग्रह भी किया था, लेकिन इसके लिए अभी उन्हें इजाजत नहीं मिली है। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है, पर कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जाती। राम रहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।