{"_id":"5a9b825b4f1c1b5e6e8b8637","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-close-one-vipassana-insan-underground","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की 'करीबी' विपासना इंसां और डेरा सच्चा सौदा का एक राज, चौंकाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की 'करीबी' विपासना इंसां और डेरा सच्चा सौदा का एक राज, चौंकाने वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/सिरसा
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की 'करीबी' विपासना इंसां और डेरा सच्चा सौदा का एक ऐसा राज सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप यकीं ही नहीं कर पाएंगे।
राम रहीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विपासना फिर हुई अंडर ग्राउंड
डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार दोपहर एसआईटी ने डेरा में जाकर छापामारी की। करीब एक घंटे तक डेरा खंगालने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, विपासना इंसां भी डेरा सच्चा सौदा में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार डेरा चेयरपर्सन विपासना फिर से अंडर ग्राउंड हो चुकी है। बता दें कि डेढ़ महीने पहले सिरसा एसआईटी ने डॉ. पीआर नैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। तब से पुलिस को उसकी तलाश है, लेकिन उसे गिर तार करने में अभी तक पुलिस नाकाम है।

ram rahim
पंचकूला हिंसा मामले की जांच में पता चला है कि राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले ही आधुनिक उपकरण मंगवाकर डेरा सच्चा सौदा ने इंटरनेट सेवा सुचारु रखने की व्यवस्था कर ली थी। डेरे की आईटी विंग ने ये उपकरण दिल्ली से 2.70 लाख रुपये में खरीदे गए थे। एसआईटी की गिरफ्त में आए डेरे के आईटी विंग के साइबर स्पेशलिस्ट प्रवीण कुमार ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। हालांकि इस दौरान सिरसा समेत पूरे हरियाणा में प्रदेश सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : self
पंजाब के फिरोजपुर का निवासी प्रवीण कुमार साल 2010 से डेरा सच्चा सौदा में रह रहा था। डेरे के सामने उसकी अनीज कंप्यूटर के नाम से दुकान थी। प्रवीण डेरा सच्चा सौदा की आईटी विंग में शामिल था, उसने ही डेरे में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। एसआईटी की पूछताछ में प्रवीण कुमार ने खुलासा किया कि सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले और सरकार की तैयारियों को भांपते हुए उन्हें पता चल गया था कि सरकार इंटरनेट सेवा बंद कर देगी।
विज्ञापन
राम रहीम
इसलिए दिल्ली से दो आधुनिक हाईटेक वाईफाई उपकरण मंगवाकर डेरे में लगे मोबाइल टावर पर इंस्टॉल किए गए और दूसरा राजस्थान के निठराना में लगे एमटीएस कंपनी के टावर पर लगाया गया। राजस्थान में इंटरनेट सेवा चालू थी और इसी टावर के माध्यम से डेरे में भी इंटरनेट सेवाएं बहाल रहीं। प्रवीण को सिरसा एसआईटी ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रवीण को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।