फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाट आंदोलन पर इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या बोली?

Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
delhi university student jat girl deepika malik video on jat reservation protest viral
दीपिका मलिक
जाट आरक्षण आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की ​​का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलकर जाटों का समर्थन करती नजर आई।
delhi university student jat girl deepika malik video on jat reservation protest viral
दीपिका मलिक
लड़की ने खुद का वीडियो  बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने सीएम को 'फॉग' कहा। वीडियो में लड़की अपना नाम दीपिका मलिक बता रही है। वीडियो में लड़की कह रही है कि " मैं हूं जाटणी दीपिका मलिक। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं और 29 तारीख से हम अपणा आरक्षण का अधिकार लेने फिर आ रहे हैं। तुम्हें रास्ते में ये कहीं फॉग वगैरह मिले ना (यहां दो राजनेताओं के नाम लिए गए हैं) तो उन्हें ये कह दियो की बैठ कै दो घड़ी आराम कर ले। और अब चलेंगे जाट, जाट तो न्यू ए काच्चे काटेंगे। जय जाट, जय जाटणी, जय जाट एकता। लगे रहो सारे भाई।
delhi university student jat girl deepika malik video on jat reservation protest viral
दीपिका मलिक
कौन है दीपिका मलिक: फेसबुक से मिली डिटेल के अनुसार दीपिका मलिक की तीन अलग-अलग प्रोफाइल बनाई गई हैं।  इन प्रोफाइल में दीपिका ने अपने आप को इनेलो पार्टी के स्टूडेंट विंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) का सदस्य बताया है। प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट है और यूनिवर्सिटी इलेक्शन भी लड़ चुकी है। दीपिका ने खुद को बॉक्सिंग खिलाड़ी भी शो कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi university student jat girl deepika malik video on jat reservation protest viral
प्रदेश के 19 जिलों में चल रहे धरनास्थलों पर दूसरे दिन शांति - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 29 जनवरी से चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के लिए पुलिस और सरकार ने सख्त रूख अपना रखा है। चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। इस दौरान सोशल मीडिया पर हरियाणा सरकार की पैनी नजर है, हालांकि इंटरनेट बंद नहीं किया गया है। भड़काऊ व अफवाह फैलाने वालों को लगातार आब्जर्व किया जा रहा है। इन पर रोक लगाने के लिए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर रखी हैं।
विज्ञापन
delhi university student jat girl deepika malik video on jat reservation protest viral
Jat reservation - फोटो : अमर उजाला
जाटों की 6 मांगेः केन्द्र और राज्य में जाटों को आरक्षण दिया जाए। फरवरी 2016 के आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार वालों और घायलों को मुआवजा दिया जाए। मारे गए लोगों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जाए। सांसद राजकुमार सैनी की स्पीच की जांच करने के बाद उनकी संसद से मेंबरशिप रद्द की जाए। आंदोलन के दौरान जेल भेजे गए जाटों को रिहा किया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed