{"_id":"589054534f1c1b0b13e80c82","slug":"gurmeet-ram-rahim-ready-to-give-reply-to-pakistan-vaya-hind-ka-napak-ko-jawab-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को अपने कुछ इस अंदाज से जवाब देंगे गुरमीत राम रहीम, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को अपने कुछ इस अंदाज से जवाब देंगे गुरमीत राम रहीम, देखिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का जवाब अपने ही अंदाज में देने के लिए तैयार हैं। यहां देखिए कैसे?
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम नई मूवी 'हिन्द का नापाक को जवाब' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज की जाएगी और इसे हिंदी के अलावा तमिल, मल्यालम, तेलगू और अंग्रेजी टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। राम रहीम ने 9 जनवरी को अपनी 5वीं मूवी का पोस्टर रिलीज किया था और 26 जनवरी को इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसने रिकॉर्ड बनाया था वो भी सबसे ज्यादा व्यूवर्स का।
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई इस फिल्म में गुरूमीत राम रहीम के साथ इस बार उनकी बेटी हन्नीप्रीत भी नजर आएगी। फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। जहां बताया गया है कि धर्म और जेहाद के नाम पर किस तरह आतंकवाद फैलाया जा रहा है। राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक नया नया संदेश देते भी नजर आएंगे। नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर ने भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। पाकिस्तान भारत में जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहा है। इसलिए राम रहीम ने इस फिल्म में धर्म और जेहाद की भी स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास किया। यह भी माना जा रहा है कि स्ट्राइक पर उठे तमाम सवालों का जवाब इस फिल्म में होगा।