फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदों के परिवार से मिले रक्षामंत्री, की बड़ी घोषणा

Wed, 06 Jan 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Wed, 06 Jan 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन

शहीदों के परिवार से मिले रक्षामंत्री, की बड़ी घोषणा

defence minister met with pathankot attack shaheed families, big announcement

पठानकोट आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों से रक्षा मंत्री मनोहर परिकर मिले। संवेदना व्यक्त करने के बाद उन्होंने बड़ी घोषणा की। देखिए तस्वीरों में। रिपोर्ट- हितेन्द्र शर्मा, गुरदासपुर।

शहीदों के परिवार से मिले रक्षामंत्री, की बड़ी घोषणा

defence minister met with pathankot attack shaheed families, big announcement

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर मंगलवार को पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए गुरदासपुर स्थित कैप्टन फतेह सिंह और हवलदार कुलवंत सिंह के घर पहुंचे और उनके परिजनों से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों शहीदों के परिवारों के साथ बातचीत की। परिकर पहले गांव झंडा गुज्जरां निवासी कैप्टन फतेह सिंह के घर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

शहीदों के परिवार से मिले रक्षामंत्री, की बड़ी घोषणा

defence minister met with pathankot attack shaheed families, big announcement

इसके बाद उन्होंने फतेह सिंह के परिजनों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि फतेह सिंह बड़े बेटे, जो सेना में जवान है, को तिब्बड़ी कैंट में तबदील कर दिया जाएगा, ताकि वह अपनी माता का ध्यान रख सके। वहीं उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पठानकोट हमले में शहीद होने वाले सेना के जवानों को युद्ध शहीद का दर्जा दिया जाएगा और उन्हें वह सभी लाभ मुहैया करवाए जाएंगे जो शहीद को मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों के परिवार से मिले रक्षामंत्री, की बड़ी घोषणा

defence minister met with pathankot attack shaheed families, big announcement

इसके अलावा शहीद के परिजनों को पंजाब सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी और 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि समय हुआ तो वह सभी शहीदों के परिजनों से मिलेंगे। उन्होंने शहीद फतेह सिंह के आठवीं में पढ़ने वाले छोटे बेटे की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार की ओर से करने का आश्वासन भी दिलाया।

विज्ञापन

शहीदों के परिवार से मिले रक्षामंत्री, की बड़ी घोषणा

defence minister met with pathankot attack shaheed families, big announcement

पठानकोट एयरबेस में चल रहे आपरेशन पर उन्होंने कहा कि सर्च आपरेशन अभी चल रहा है और आगे एक दिन तक चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी आतंकियों को मार दिया गया है और वह खुद एयरबेस सेंटर का जायजा लेकर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed